Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Home remedies for cough: दवा से पहले खांसी के लिए ट्राय करें ये घरेलू उपाय

इस मौसम में सबसे ज्‍यादा होने वाली बीमारियों में से एक है खांसी (Home remedies for cough)। यह बच्‍चों से लेकर बड़ों तक को खूब परेशान करती है। पर हर बार खांसी के लिए दवा का सेवन सही नहीं माना जाता।

Home remedies for cough: दवा से पहले खांसी के लिए ट्राय करें ये घरेलू उपाय
इस मौसम में सबसे ज्‍यादा होने वाली बीमारियों में से एक है खांसी (Home remedies for cough)। यह बच्‍चों से लेकर बड़ों तक को खूब परेशान करती है। पर हर बार खांसी के लिए दवा का सेवन सही नहीं माना जाता।

Written by Yogita Yadav |Published : July 30, 2019 8:46 PM IST

इस मौसम में सबसे ज्‍यादा होने वाली बीमारियों में से एक है खांसी (Home remedies for cough)। यह बच्‍चों से लेकर बड़ों तक को खूब परेशान करती है। पर हर बार खांसी के लिए दवा का सेवन सही नहीं माना जाता। अगर आपको भी है खांसी तो दवा से पहले ये घरेलू उपाय जरूर ट्राय करें।

अदरक वाली चाय  (Home remedies for cough)

अदरक चाय वाली चाय खांसी से बचने का सबसे सुलभ तरीका है। अगर खांसी है तो आप अपनी रोज की चाय में अदरक का एक टुकड़ा डाल लें। अदरक से इन्फेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है और गरम चाय आपका गला खोलने में सहयोग करती है।

गरम पानी के गरारे  (Home remedies for cough)

अकसर खांसी में गले में कफ जम जाता है। इसका सबसे सही तरीका है कि आप गरम पानी में नमक डालकर उसके गरारे करें। गरारे करने से आपके गले में जो भी गंद जमा होगा उसे बाहर नीकालने में यह उपचार बहुत लाभदायी है।

Also Read

More News

भाप लीजिए  (Home remedies for cough)

खांसी और जुकाम दोनों ही स्थितियों में श्‍वास तंत्र में बलगम जमा होने लगता है। जिससे सांस लेने में भी परेशानी होती है। इसे साफ करने का सबसे उपयोगी तरीका भाप लेना है। यह खांसी और गले की खराश मिटाने में बहुत मददगार है। इसे करने के लिए आप स्टीमर का उपयोग कर सकते है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अदरक का रस और शहद  (Home remedies for cough)

अदरक के रस में शहद को मिला ले और अछि तरह से मिश्रण त्यार कर ले। दिन में दो बार (सुबह और शाम) एक-एक चमच लेने से बहुत राहत मिले गई। अदरक शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति देता है और शहद गले के लिए बहुत लाभदायी है तो इन दोनों का मिश्रण, खांसी को मिटाने में मदद करता है।

About the Author

... Read More