Home Remedies For Continuous Sneezing:बार-बार आ रही छींक से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिल सकती है राहत

अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं।  (Home Remedies For Continuous Sneezing)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 30, 2021 3:35 PM IST

Home Remedies For Continuous Sneezing: छींक आना एक साधारण प्रक्रिया है और लोगों को अक्सर सर्दी-खांसी होने पर या नाक में कुछ चले जाने पर लोगों को छींक आ जाती है। लेकिन, कई बार कुछ लोगों को बार-बार और बहुत अधिक छींक आती है। लगातार छींक आने से लोग ना केवल परेशान हो जाते हैं बल्कि, बार-बार आनेवाली छींक से उन्हें अपने काम पर फोकस करने में भी परेशानी होती है।  बहुत अधिक छींक आने से सिर और आंखों में दर्द भी होने लगता है। दरअसल, इस तरह बार-बार छींक आने की समस्या एक एलर्जिक रिएक्शन हैं जिसे  एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है। (Home Remedies For Continuous Sneezing In Hindi) इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • मौसम में बदलाव
  • प्रदूषण, धूल-मिट्टी और धुआं
  • पालतू जानवर के शरीर से झड़े हुए बाल और उनकी गंध
  • दीवारों पर लगने वाले पेंट और वार्निंग की गंध
  • डियोडरेंट, कॉक्रोच की दवा या अन्य प्रकार के स्प्रे

बार-बार छींक आने से राहत के उपाय

सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी से परेशान लोगों को बार-बार छींक आती है। विशेषकर, छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगोंको लगातार छींक आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी नुस्खे पर अमल करने से पहले उनमें मिलाई जाने वाली चीजों से एलर्जी और उसका आपके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें। अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं।  (Home Remedies For Continuous Sneezing)

नमक और गर्म पानी पिएं

जिन लोगों को बार-बार छींक आने की समस्या होती है उन्हें सेंधा नमक(Sendha Namak) का सेवन करना चाहिए इससे उन्हें आराम मिल सकता है। इसी तरह गर्म पानी पीने से भी छींक की समस्या से आराम मिल सकता है।

काली मिर्च

छींक आने जैसी एलर्जी से जुड़ी समस्याओं में काली मिर्च का पाउडर तुलसी के पत्तों क साथ मिलाकर चबाने से आराम मिलता है। इसी तरह तुलसी, अदरक और काली मिर्च को उबालकर इसका काढ़ा पीने से भी आराम मिलता है।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी और उससे राहत के लिए सुझाए गए सभी घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें। )

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source