
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 2, 2020 6:36 PM IST
Fennel & Ginger Tea: कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान, तो पिएं सौंफ-अदरक वाली चाय, जानें इसके अन्य फायदे। © Shutterstock.
Home Remedies for Constipation: गलत खान-पान, घंटों बैठे रहना, अनहेल्दी ईटिंग और शारीरिक एक्टिविटीज में कमी के कारण शरीर की पाचन शक्ति पर सबसे ज्यादा नकारात्मक असर पड़ता है। डाइजेस्टिव से जुड़ी समस्याएं इसलिए भी आज काफी बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन (Covid-19 lockdown) में लोग घरों में बैठने को मजबूर हैं। ऐसे में वो सारा दिन कभी बिस्तर तो कभी सोफे पर बैठे-बैठे कुछ भी खाते-पीते रहते हैं। उल्टा-सीधा खाने से सबसे ज्यादा कब्ज, गैस, सूजन, अपच की समस्या सताती है। यदि आपको भी गैस (Gas) बनने के कारण कब्ज (Constipation) और सूजन (Bloating) की समस्या हो रही है, तो आप नेचुरल होम रेमेडी ट्राई (Effective Remedies For Constipation and Bloating) करें। आपको कब्ज और सूजन की समस्या से बचाएगी सौंफ और अदरक से बनी चाय (Fennel and ginger tea for constipation)। इस चाय को बनाना बहुत आसान है....
सौंफ का सेवन सिर्फ माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही नहीं किया जाता, इसके सेवन से सेहत को कई अन्य लाभ (Home Remedies for Constipation) भी होते हैं। सौंफ से बनी चाय बाउल मूवमेंट (Bowel movements) को सही करके पाचन शक्ति (Digestion) को मजबूत करती है। सौंफ में कई पोषक तत्व होने के अलावा एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज भी होती हैं। सौंफ के दाने पाचन शक्ति को सुधार कर आंतों की सफाई करते हैं। जो लोग क्रॉनिक कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए सौंफ की चाय काफी (Tea for constipation relief) प्रभावी है।
Isabgol Benefits : सिर्फ कब्ज ही नहीं बढ़ते वजन से भी दिलाए छुटकारा ईसबगोल, और भी हैं कई फायदे
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं, जो अपच, सूजन, गैस, अम्लता और पेट की अन्य समस्याओं के लिए बहुत अच्छे माने गए हैं। अदरक गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल ट्रैक्ट में वायुमार्ग को खोलकर आंतों को सुरक्षित रखने के साथ ही स्वस्थ रखता है। इस तरह सूजन की समस्या दूर होती है।
कब्ज दूर करने के लिए इन होम रेमेडीज को जरूर आजमाकर देखें
अदरक- 1 टुकड़ा
सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
शहद- 1 चम्मच
पानी- 2 कप
Home Remedies for Constipation: कॉन्स्टिपेशन के लिए पीएं सौंफ की चाय, कम होगी गैस, सुधरेगा डायजेशन
अदरक का छिलका हाटकर काट लें। अब सौंफ, अदरक को पानी में डालकर उबालें। ढंक कर 4-5 मिनट तक उबालें। कप में शहद डालें। इसमें उबले हुए अदरक-सौंफ का पानी छानकर डालें। अच्छी तरह से मिलाएं। इसे आप गर्म पिएं, तो ही फायदा अधिक होगा। आप इसमें चीनी ना मिलाएं। शहद ही मिठास लाने के लिए काफी है। अदरक सौंफ से बनी यह चाय सिर्फ कब्ज और सूजन की समस्या से ही छुटकारा नहीं दिलाती, यह कॉमन इंफेक्शन जैसे सर्दी-खांसी से भी बचाती है।
कब्ज, गैस, खांसी जैसी कई तकलीफों से सौंफ दिलाए राहत, खाएंगे तो रहेंगे हेल्दी