
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 17, 2020 9:45 PM IST
Home Remedies for Chest Infection: सीने में संक्रमण के 5 अचूक घरेलू इलाज। © Shutterstock.
Home remedies for chest infection: चेस्ट में संक्रमण यानी इंफेक्शन (Chest infection) होना खतरनाक हो सकता है। चेस्ट इंफेक्शन या छाती में संक्रमण होने का मुख्य कारण है बैक्टीरिया, वायरस और फंगी। यह समस्या होने पर आपके फेफड़े पर भी बुरा असर पड़ता है। फेफड़ों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। ऑक्सीजन की कमी होने से सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, खांसी आना, चक्कर आदि परेशानियां आपको शुरू हो सकती हैं। वैसे भी कोरोनावायरस (Coronavirus) फेफड़ों से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए खतरनाक होता है। फेफड़ो का स्वस्थ रहना इन दिनों बहुत जरूरी है।
फेफडों से संबंधित रोग जैसे निमोनिया (pneumonia), इंफ्लूएंजा (Influenza) आदि इन दिनों खतरनाक साबित हो सकते हैं। कोरोनावायरस के सामान्य लक्षणों (Coronavirus symptoms) में भी सांस लेने में तकलीफ, खांसी आदि शामिल हैं। ऐसे में भूलकर भी इन समस्याओं को इन दिनों नजरअंदाज ना करें। यदि आपको ये सभी लक्षण नजर आएं, तो घरेलू उपायों (Home remedies for chest infection) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, चेस्ट इंफेक्शन यानी सीने में संक्रमण के कुछ रामबाण घरेलू इलाज...
चेस्ट इन्फेक्शन ट्रीटमेंट में आप स्टीम लें। कई बार सीने में कफ जमने से भी सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके लिए आप स्टीम लें। इससे सीने में जमा कफ ढीला पड़ने लगता है और बाहर निकालने में आसानी होती है। एक कटोरे में पानी गर्म करें। उसमें पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल कि कुछ बूंदें मिला दें। इससे स्टीम लें। ऐसा दिन भर में दो से तीन (Home remedies for chest infection) बार करें। आप चाहें तो गुनगुने पानी से स्नान भी कर सकते हैं।
एप्पल साइडर वेनेगर भी सीने में जमे कफ को निकालने के काम आता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह सीने में हुए संक्रमण (Chest infection) को कम करता है। आप दो चम्मच सेब का सिरका लें। इसे एक कप गर्म पानी में मिलाएं और पी जाएं। इसे सप्ताह में कम से कम तीन-चार बार पिएं। लाभ होगा।
हल्दी का वर्षों से कई तरह के इंफेक्शन को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हल्दी में मौजूद कुरकुमिन म्यूकस को ढीला करता है। गला साफ करता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण हल्दी चेस्ट इंफेक्शन (Chest infection Home remedies) को ठीक करती है। सीने में होने वाले दर्द से भी छुटकारा दिलाती है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर कुल्ला करें। रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं। आप इसमें चुटकीभर कालीमिर्च पाउडर, शहद भी मिला सकते हैं।
अदरक भी एक सुपर हर्ब के तौर पर जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। पॉलीफिनॉल सीने में जमे हुए कफ को कम करता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ नहीं होती है। सीने का संक्रमण भी धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।
प्याज भी सीने में जमे हुए कफ को ढीला करता है। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल तत्व इंफेक्शन से बचाते हैं। 1 बड़ा चम्मच प्याज और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस बराबर मात्रा में लें। इसे गर्म पानी में मिला दें। इसे आप शहद के साथ दिन में दो से तीन बार पिएंगे, तो लाभ होगा।
Cloves Health Benefit: फ्लू, खांसी और डायजेशन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करती है लौंग