... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : November 14, 2023 8:31 PM IST
बच्चों को छाती की जकड़न से बचाने के उपाय
How to Prevent Chest Congestion: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है वहीं हवा का प्रदूषण भी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ठंड की चपेट में छोटे बच्चे वैसे भी जल्दी आ जाते हैं, जिसके चलते बच्चों की छाती में कफ जमने की समस्या देखने को मिलती है। सीने में जमा हुआ कफ बच्चों की जकड़न का कारण बन जाता है, जो लंबे समय में बड़ी समस्या का सबब बन जाता है। आज हम आपको 3 ऐसे शानदार उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बच्चों की छाती की जकड़न को दूर कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मौसम की ठंडक और वायु प्रदूषण दोनों मिलकर बच्चों की चेस्ट को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। आजकल वायु में बढ़ता प्रदूषण और हानिकारक तत्व बच्चों की छाती को जाम कर रहे हैं। वाहनों का प्रदूषण, वाहनों से निकलने वाला धुआं आदि कारण हैं जो चेस्ट कंजेशन का कारण बन रहे हैं।
जैसे ही आपके बच्चे घर से बाहर खेल कर वापस लौटे तुरंत सबसे पहले उनके हाथ धुलवाएं। जिससे घर से बाहर का संक्रमण घर के अंदर न पहुंच पाए। यदि आपके बच्चे बिना हाथ धोए कुछ भी खाते पीते हैं तो इससे उन्हें पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ये चेस्ट कंजेशन का भी कारण बन सकता है।
बच्चों के शरीर में होने वाली कमी कई तरह की समस्याओं का कारण बनने लगती है। इसलिए आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी पीता रहे। पानी की पूर्ति से हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे चेस्ट कंजेशन जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
बच्चों की छाती की जकड़न को ठीक करने के लिए नेबुलाइजर एक काफी प्रभावी उपाय है। इससे फेफड़ों में आई सूजन को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आपके बच्चे की सर्दी के कारण नाक बह रही है तो इसमें भी नेबुलाइजर काफी राहत पहुंचाता है। हालांकि नेबुलाइजर का प्रयोग करने से पहले आपको किसी चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।
Disclaimer- यह लेख आपकी साधारण जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य आपको कोई चिकित्सकीय परामर्श देना नहीं है। छोटे बच्चे काफी संवेदनशील होते हैं, जिनके स्वास्थ्य के लिए हमें छोड़ा अधिक जागरूक रहना चाहिए। इसलिए बच्चों के लिए कुछ भी उपचार करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।