Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

फोड़े-फुंसियों की समस्या जड़ से होगी दूर, करें इन चार घरेलू चीजों से उपचार

फोड़े बैक्टीरिया के संक्रमण (Bacterial infection), जलन, चोट, एलर्जी और यहां तक ​​कि कुछ दवाओं के कारण भी हो सकते हैं। ये काफी दर्दभरे होते हैं। आप फोड़े-फुसियों में होने वाले दर्द और सूजन को प्राकृतिक उपचार (Natural remedies) द्वारा घर पर ही आसानी से कम कर सकते हैं।

फोड़े-फुंसियों की समस्या जड़ से होगी दूर, करें इन चार घरेलू चीजों से उपचार
फोड़े-फुंसियों की समस्या जड़ से होगी दूर, करें इन चार घरेलू चीजों से उपचार।

Written by Anshumala |Updated : December 13, 2019 4:56 PM IST

अक्सर, कुछ लोगों को बहुत अधिक फोड़े-फुंसियां (Boils) होने की समस्या होती है। ये काफी बड़े और छोटे भी होते हैं, जिसमें पस के साथ दर्द भी होता है। यह संक्रमण के कारण होता है। शुरुआत में यह लाल रंग का होता है, जिसे हाथों से छूना ठीक नहीं। आप फोड़े-फुसियों (Boil care tips) के लिए दवा या क्रीम डॉक्टर से पूछ कर ही लें। इसका साथ ही भविष्य में ना हो ये पस और दर्द भरे फोड़े (Home remedies for boil), तो कुछ चीजों का सेवन करने से भी ये समस्या दूर हो सकती है।

फोड़े-फुंसी

फोड़े बैक्टीरिया के संक्रमण (Bacterial infection), जलन, चोट, एलर्जी और यहां तक ​​कि कुछ दवाओं के कारण भी हो सकते हैं। इन्हें संभालना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ये काफी दर्दभरे होते हैं। आप फोड़े-फुसियों में होने वाले दर्द और सूजन को प्राकृतिक उपचार (Natural remedies) द्वारा घर पर ही आसानी से कम कर सकते हैं। जानें, किस तरह प्याज, हल्दी, अजमोद और अदरक का उपयोग करके फोड़े के दर्द और संक्रमण (Home remedies for boil) को कम कर सकते हैं।

प्याज

प्याज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और हानिकारक सूक्ष्मजीवों के विकास को दबाते हैं। मवाद या पस निकालने के लिए फोड़े पर प्याज के रस की दो से तीन बूंदें लगाएं।

Also Read

More News

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो रक्त को शुद्ध करते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह अपने आप फोड़े से मवाद को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पेस्ट बनाने के लिए एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर में पांच से छह बूंद पानी मिलाएं। राहत पाने के लिए इसे तीन दिनों तक रोजाना दो बार फोड़े पर लगाएं।

पार्सले

अजमोद (Parsley) एक प्राकृतिक लेप की तरह काम करता है, जो दर्द को कम करने और मवाद को हटाने में मदद करता है। इसकी पत्तियां सूजन कम करके फोड़े को नर्म करती हैं। पानी में अजमोद के पत्तों को तब तक उबालें जब तक वे कोमल न हो जाएं। इन पत्तों को फोड़ों पर ठंडा होने के बाद लपेटें।

अदरक

अदरक रक्त परिसंचरण (Blood circulation) में सुधार करता है और मवाद के बनने, सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे मवाद या पस आसानी से बाहर निकल जाता है। अदरक की चाय में कपड़े का एक टुकड़ा डुबोएं और फोड़ों पर प्रत्येक दिन दो बार 15 मिनट के लिए रखें। आप जल्द ही फोड़े से छुटकारा पा जाएंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फोड़े-फुंसी की समस्‍या से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

About the Author

... Read More