• हिंदी

Home Remedies for Arthritis : गठिया के दर्द को दूर करने के घरेलू उपचार

Home Remedies for Arthritis : गठिया के दर्द को दूर करने के घरेलू उपचार
गठिया या अर्थराइटिस के घरेलू उपचार। © Shutterstock.

आज की बेतरतीब जीवनशैली, गलत खानपान से गठिया की बीमारी बढ़ रही है। आज से कुछ वर्षों पहले गठिया बुजुर्गों की समस्या हुआ करती थी, लेकिन अब यह कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, जब भी आपको गठिया का दर्द सताए, इन घरेलू उपचार को जरूर आजमाएं।

Written by Anshumala |Published : May 30, 2020 6:05 PM IST

भारत में अर्थराइटिस के मरीजों (Arthritis in india) की संख्या लगातार बढ़ रही है। अर्थराइटिस को गठिया भी कहते हैं। यह हड्डियों से संबंधित एक समस्या है। इससे पीड़ित लोगों को जोड़ों के दर्द, सूजन या अकड़न की समस्या होती रहती है। गठिया होने पर धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर (Weak Bones) होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर होने का खतरा (Risk of bone fracture) बढ़ जाता है। आज लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि किसी भी रोग के शिकार आसानी से हो जाते हैं। इस रोग को आप दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू उपचार (Home Remedies for Arthritis) से भी कंट्रोल में रख सकते हैं। घरेलू उपचारों के कोई दुष्प्रभाव (Side effects) शरीर में नहीं होते हैं।

हड्डियों के जोड़ों में कार्टिलेज टिशू होता है। यह हड्डियों पर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, लेकिन जब यह कार्टिलेज नष्ट होने लगती हैं, तो हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं। इस कारण से जोड़ों में दर्द रहने लगता है। इसे ही गठिया यानी अर्थराइटिस कहते हैं। वजन अधिक होना, एक ही जगह पर लगातार बैठे रहना, धूम्रपान और शराब का सेवन करना, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, अनुवांशिक, संक्रमण, हड्डियों में कैल्शियम की कमी के कारण यह समस्या होती है।

खराब जीवनशैली गठिया का कारण (Causes of Arthritis)

गठिया में जोड़ों में काफी दर्द होने लगता है, जिसे कई बार बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। कई बार जोड़ों में अधिक यूरिक एसिड जमा होने, हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने से जोड़ों में सूजन, दर्द रहने लगता है। इसे नजरअंदाज करने से ही गठिया या अर्थराइटिस की समस्या होने लगती है। आज की बेतरतीब जीवनशैली, गलत खानपान से गठिया की बीमारी बढ़ रही है। आज से कुछ वर्षों पहले गठिया बुजुर्गों की समस्या हुआ करती थी, लेकिन अब यह कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है।

Also Read

More News

गठिया का घरेलू उपचार (Home Remedies for Arthritis)

भोजन में हल्दी करें शामिल

हल्दी कई बीमारियों को दूर करने के लिए जानी जाती है। इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। हड्डियों का रोग जैसे गठिया होने पर इसका सेवन जरूर करें। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व हड्डियों में होने वाली सूजन, दर्द, जलन को कम करता है। एक चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। इस पानी को हल्का गुनगुना पिएं। गठिया के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

मेथी करे हड्डियों का दर्द दूर

मेथी में एंटी-अर्थराइटिस, एंटीइंफ्लेमेटरी, सैचुरेटेड, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो हड्डियों में होने वाली दर्द, जलन, सूजन को कम करता है। थोड़ा सा मेथी दाना लें। इसे एक गिलास पानी में उबालें। पानी जब आधा हो जाए, तो उसे छान लें। आप इसमें आधा चम्मच शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे चाय की तरह पिएं। मेथी दाने का पाउडर भी अर्थराइटिस में लाभदायक (Gathia ka gharelu Upchar) होगा। आप कोई भी सूप बना रहे हैं, तो उसमें इसका पाउडर डाल दें। आप मेथी को अंकुरित करके भी खा सकते हैं।

Arthritis Causes : अर्थराइटिस स्टेज 4 में सर्जरी के बिना संभव नहीं है इलाज, जानें अर्थराइटिस के कारण, ट्रीटमेंट

कार्टिलेज को स्वस्थ रखे लहसुन

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे। हड्डियों की कार्टिलेज में आई समस्या को भी आप लहसुन खाकर ठीक कर सकते हैं। गठिया है, तो हर दिन एक से दो लहसुन की कली चबाकर (Home Remedies for Arthritis) खाएं। इससे हड्डियों की समस्या दूर होती है।

आलू का रस

आलू का रस गठिया की बीमारी के लक्षणों और दर्द को कम करता है। आलू के रस में मिनरल्स, कार्ब्निक मौजूद होते हैं, जो शरीर में जमा होने वाले यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालता है। आलू के टुकड़ों को रातभर पानी में डालकर रख दें। सुबह इस पानी को खाली पेट पी जाएं।

गलती से भी ना खाएं ये टेस्टी फूड्स, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द की समस्या

Arthritis: अर्थराइटिस के लक्षण और इससे बचने के घरेलू उपाय