Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Swollen Face: सुबह चेहरे पर दिखायी देनेवाली सूजन से है परेशान, तो अपनाएं ये 3 उपाय

कई बार चेहरे पर सूजन आना साधारण-सी बात होती है। पर अगर यह सूजन लंबे समय तक चेहरे पर बनी हुई तो इसके ओर भी अन्य कारण हो सकते हैं। तो आइए जानते है, इसके अन्य कारण के बारें में।

Swollen Face: सुबह चेहरे पर दिखायी देनेवाली सूजन से है परेशान, तो अपनाएं ये 3 उपाय

Written by TheHealthSite Web Desk |Updated : November 1, 2023 7:01 AM IST

कई बार सुबह जब हम सोकर उठते है, तो हमारे चेहरे पर सूजन आ जाती है और यह सूजन थोड़ी देर तक बनी रहती है। कई बार ऐसा सोते समय चेहरे पर तरल पदार्थ के जमने का कारण हो सकता है। इसके कुछ और भी कारण हैं जैसे पेट के बल सोना या तकिए में सिर घुसाकर सोने की आदत वगैरह। इन कारणों से लोगों के चेहरे पर सूजन आना आम बात हो सकती है। वैसे तो सुबह चेहरे पर दिखने वाली यह सूजन थोड़ी देर में ठीक हो जाती है  पर कभी-कभी सूजन लंबे समय तक बनी रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसकी वजह आम  नहीं हो सकता है। कभी-कभी ये चेहरे की एलर्जी के कारण भी हो सकती है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ये एलर्जी और ज्यादा बढ़ सकती है और चेहरे पर सूजन लंबे समय तक बनी रहती है। आइए जानते हैं चेहरे पर सूजन आने के अन्य कारण के बारे में। साथ ही जानें इससे राहत पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में भी।

चेहरे पर सूजन आने के अन्य कारण

स्किन एलर्जी

कभी-कभी हमारे चेहरे पर स्किन एलर्जी के कारण भी सूजन आ जाती है। जब हम कुछ उल्टा सीधा खा लेते हैं। जिसके कारण हमारे चेहरे पर स्किन एलर्जी हो सकती है। या कभी-कभी सोते समय कीड़े मकोड़ो के काटने पर भी स्किन एलर्जी हो जाती है और चेहरे पर सूजन आ जाती है।

शराब और नमक का सेवन करने से

ज्यादा शराब और नमक का सेवन भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है। कई बार सोडियम वाले फूड्स की वजह से सूजन की समस्या हो जाती है। कभी-कभी चेहरे पर सूजन डिहाइड्रेशन का संकेत भी हो सकता है। खासकर तब जब ज्यादा नमक और शराब का सेवन किया हो, इसी वजह से चेहरे पर सूजन बढ़ सकती है।

Also Read

More News

चेहरे की सूजन से छुटकारा पाने के उपाय

1 .ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।हाइड्रेशन बॉडी से एक्स्ट्रा लिक्विड को बाहर निकालकर और चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करेगा।

2. नमकीन और प्रोसेस्ड वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि हाई सोडियम का लेवल पानी को जमा कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

3. सोते समय एक से ज्यादा तकिऐ लगा कर सोएं। ताकि सिर ऊंचा रहें और ऐसा करने से चेहरे के ऊतकों में तरल पदार्थ जमा नहीं होगा और सूजन भी नहीं आएगी।

About the Author

... Read More