पकौड़े-गुजिया खाने के बाद पेट हल्का नहीं हो रहा? घर में बनी ये 5 ड्रिंक्स दूर करेंगी एसिडिटी और कब्ज
होली पर ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से कब्ज हो सकती है। होली पर होने वाली कब्ज (Kabaj Main Kaun Si Drink Piye) से बचाव करने में कुछ ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Written by Ashu Kumar Das|Published : March 4, 2026 7:27 AM IST
Holi Par Kabj Se Bachne ke liye Kaun se Drink piye: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी जाना जाता है। गुजिया, दही भल्ले, पापड़ी चाट, नमकीन और मिठाइयों का भरपूर आनंद लिया जाता है। लेकिन ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से अक्सर कब्ज, गैस और अपच जैसी परेशानियां होने लगती हैं। कई लोगों को होली खत्म से पहले पेट भारी लगना, मल त्याग में कठिनाई और ब्लोटिंग की शिकायत करते रहते हैं।
इस बार अगर आप भी होली के स्वाद का मजा बिना कब्ज और पेट दर्दके लेना चाहते हैं, तो यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा 110 यूनिट के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. आलोक कुमार सिंह द्वारा शेयर किए स्पेशल ड्रिंक्स को आज ही अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। आइए जानते हैं
कौन से ड्रिंक्स कब्ज से बचाने में मददगार हो सकते हैं?
गुनगुना नींबू पानी- डॉ. आलोक कुमार सिंहका कहना है कि होली पर तरह-तरह के पकवान खाने से कब्ज की समस्या न हो, इसलिए सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। होली पर पकवान खाने से पहले नींबू पानी पीने से पाचन तंत्रिका एक्टिव होती है। खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। इस ड्रिंक को पीने से मल मुलायम बनता है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।
छाछ- होली पर कब्ज से बचाव के लिए छाछ पीना सबसे बेहतरीन विकल्प है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों को हेल्दी बनाकर पेट को साफ करते हैं। होली पर पकवाने के बाद आधा गिलास छाछ पीने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।
सौंफ और जीरा पानी- तला-भुना खाने के बाद पेट में जलन या भारीपन हो तो सौंफ-जीरा पानी राहत देता है। सौंफ और जीरा पानी पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या कम करता है। सुबह खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पीने से कब्ज, ब्लोटिंग और पेट दर्द की समस्या नहीं होती है।
नारियल पानी- नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। होली के दिन दोपहर में एक गिलास नारियल पानी कब्ज से बचाने में मदद कर सकता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट करके आंतों की मूवमेंट को बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया एक्टिव होती है और मल मुलायम बनता है। जब मल मुलायम रहता है तो कब्ज की परेशानी भी दूर रहती है।
त्रिफला पानी- आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। होली पर तरह-तरह के पकवान खाने के बाद त्रिफला पानी पीने से आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। त्रिफला पानी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
निष्कर्ष
होली पर पकवानों का आनंद लेना जरूरी है, लेकिन पाचन तंत्र का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही ड्रिंक्स और पर्याप्त हाइड्रेशन से आप कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। गुनगुना नींबू पानी, छाछ, सौंफ-जीरा पानी और नारियल पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक्स आपको कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज,थायराइड या कोई अन्य बीमारी है, जिसके इलाज के लिए आप रोजाना दवा खा रहे हैं, तो इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.