Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pulmonologists Advise High-Risk Patients to Take Extra Care This Holi : पूरे देश में होली का त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है। होली जैसे त्योहार की खास बात यह है कि बच्चे, बड़े, बुजुर्ग- सभी रंगों में सराबोर होकर इस दिन को खास बनाते हैं। लेकिन जहां एक ओर होली उत्साह और उमंग का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह त्योहार सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए चुनौती भी बन सकता है।
डॉ. अरुणाचलम एम, सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी - पल्मोनोलॉजी, यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर 110, नोएडा का कहना है कि हर साल होली के बाद अस्पतालों में खांसी, सांस फूलना, गले में जलन, सीने में जकड़न और एलर्जी की शिकायतों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।
इसलिए होली खेलते समय अस्थमा, COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), एलर्जी या पुराने फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतनें की जरूरत होती है।
डॉ. अरुणाचलम एम का कहना है कि होली में इस्तेमाल होने वाले सूखे गुलाल और रंगों में बेहद महीन कण होते हैं। ये कण हवा में लंबे समय तक तैरते रहते हैं और सांस के साथ सीधे फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इन रंगों में कई बार केमिकल, मेटलिक डाई और सिंथेटिक पदार्थ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं।
होली के रंग अगर सांस नली के जरिए फेफड़ों में पहुंच जाए तो इससे व्यक्ति को नीचे बताई समस्याएं हो सकती हैं।
कई बार लक्षण तुरंत नहीं आते, बल्कि कुछ घंटों बाद शुरू होते हैं। ऐसे में लोग यह समझ नहीं पाते कि समस्या की जड़ होली के रंग हैं। होली के रंगों से एक व्यक्ति से ज्यादा सांस और फेफड़ों के मरीजों को होती है।
नहीं, डॉक्टर का कहना है कि किसी व्यक्ति को सांस और अस्थमा जैसी बीमारी है, तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको होली खेलने से बचना चाहिए। अगर आप सावधानी बरतें तो होली का आनंद सुरक्षित तरीके से लिया जा सकता है। जरूरी यह है कि आप अपने शरीर की सीमाओं को समझें और अति से बचें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।