Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है HMPV वायरस? जानें किस तरह से फैलता है ये संक्रमण

HMPV Virus in India: चीन के बाद अब भारत में भी एचएमपीवी वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। सर्दी-जुकाम और खांसी एचएमपीवी वायरस के आम लक्षण हैं। क्या एचएमपीवी वायरस संक्रामक है?

क्या एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है HMPV वायरस? जानें किस तरह से फैलता है ये संक्रमण
VerifiedVERIFIED By: Dr. Vikas Mittal, Pulmonologist

Written by Anju Rawat |Updated : January 8, 2025 4:19 PM IST

HMPV Virus Kaise Failta Hai: एचएमपीवी वायरस चीन के बाद भारत में भी पैर पसार रहा है। देश में एचएमपीवी वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी (HMPV Virus Cases in India) देखने को मिल रही है। एचएमपीवी वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए देश में तैयारियां चल रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एचएमपीवी वायरस सर्दियों (HMPV Virus Cases Increase in Winters) में तेजी से बढ़ता है। इसलिए इस मौसम में एचएमपीवी वायरस से बचने (HMPV Virus Prevention) के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। इसी बीच लोगों के मन में सवाल है कि एचएमपीवी वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है? आइए, सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल से जानते हैं-

क्या एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है HMPV वायरस?- Can HMPV Virus Spread from One to Another Person

डॉ. विकास मित्तल बताते हैं, “एचएमपीवी वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति भी एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) की चपेट में आ सकता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद, व्यक्ति को 3 से 6 दिनों के भीतर एचएमपीवी वायरस के लक्षण नजर आ सकते हैं। यानी स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। एचएमपीवी वायरस संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है। इसलिए, एचएमपीवी वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, बचाव के लिए सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए।”

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

एचएमपीवी वायरस कैसे फैलता है?- How HMPV Virus Spread in Hindi

  • यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैल सकता है।
  • अगर एचएमपीवी वायरस से संक्रमित व्यक्ति छींकता या खांसता है, तो उसके मुंह या नाक से निकलने वाली बूंदें स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकती हैं।
  • अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति, संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट तक की दूरी पर है तो उसे संक्रमण होने का जोखिम काफी ज्यादा है।
  • संक्रमित व्यक्ति की निजी चीजों का इस्तेमाल करने से भी एचएमपीवी वायरस फैलता है।
  • संक्रमित व्यक्ति या वायरस वाली जगह को छूना और हाथों को मुंह या आंखों पर लगाने से एचएमपीवी वायरस फैलता

एचएमपीवी वायरस से बचाव कैसे करें?- HMPV Virus Prevention Tips in Hindi

  • अगर आप एचएमपीवी वायरस से संक्रमित होते हैं, तो बाहर बिल्कुल न निकलें। इस स्थिति में आप खुद को आइसोलेट कर लें। खांसते और छींकते समय मास्क जरूर पहनें।
  • एचएमपीवी वायरस से बचने के लिए आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए।
  • ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।
  • किसी भी सतह या जगह को छूने से बचें।
  • मुंह, नाक या आंखों को छूने से पहले हाथ जरूर धोएं।
  • अपने हाथों को बार-बार धोते रहें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News