Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीन और फिर दुनिया के अलग-अलग देशों के बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के केस मिलने के बाद अब ये संक्रमण भारत में भी तेजी से फैल रहा है। चेन्नई में भी 2 बच्चों में HMPV वायरस की पुष्टि हो चुकी है। बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित निजी अस्पतालों में भर्ती 2 बच्चों के एचएमपीवी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद भारत में एचएमपीवी वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। पहले ही कर्नाटक में 2 और गुजरात में 1 बच्चे के एचएमपीवी वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
इससे पहले HMPV के 2 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। दोनों ही केस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मिले हैं। जो बच्चे पॉजिटिव हुए हैं उनकी उम्र 3 महीने और 8 महीने है। जिसमें से 3 महीने की संक्रमित बच्ची डिस्चार्ज हो चुकी है जबकि 8 महीने का संक्रमित बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित शिशुओं और उनके परिवारों की हाल ही में कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे अन्य क्षेत्रों या देशों से संपर्क की संभावना से इंकार किया जा सकता है।