एक जैसे लग सकते हैं HMPV और Covid 19 के लक्षण, जानें क्या है दोनों में अंतर और समानता
HMPV and Covid 19: कोरोना वायरस के बाद अब एचएमपीवी वायरस ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है। यह निचले और ऊपरी श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। सर्दी-जुकाम और खांसी इसके आम लक्षण होते हैं। जानें, कोरोना वायरस और एचएमपीवी वायरस में अंतर और समानता
Medically Reviewed By: Dr. Diksha Goyal
Written by Anju Rawat|Updated : January 7, 2025 12:24 PM IST
HMPV or Covid 19: साल 2020 में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया था। हालांकि, टीकाकरण के बाद से कोरोना वायरस में तेजी से कमी देखने को मिली। अब दुनियाभर में कोरोना वायरस का डर खत्म हो चुका है। इस वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर में दर्ज हुआ था। इसके बाद, कोराना वायरस धीरे-धीरे चीन समेत दुनियाभर में फैल गया। अब ऐसा ही एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) के साथ भी हो रहा है। इसका पहला मामला भी चीन में आया था और अब यह भारत तक भी पहुंच गया है। भारत में अब तक एचएमपीवी वायरस के 7 मामले दर्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस की तरह ही यह बीमारी भी संक्रामक है और एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यही वजह है कि एचएमपीवी वायरस भी दुनियाभर में तेजी से फैल सकता है। लेकिन, क्या एचएमपीवी वायरस भी कोरोना वायरस के समान है? क्या एचएमपीवी वायरस और कोरोना वायरस के लक्षण एक जैसे हैं? आइए, मारेंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम की सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन डॉ. दीक्षा गोयल से जानते हैं कोरोना वायरस और एचएमपी वायरस में अंतर और समानता-
एचएमपीवी क्या है?- What is HMPV in Hindi
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) एक संक्रामक बीमारी है। यानी यह बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। यह वायरस निचले और ऊपरी श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। इसमें आरएसवी और फ्लू के समान लक्षण महसूस होते हैं।
क्या एचएमपीवी एक नया वायरस है?
आपको बता दें कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार इस वायरस की खोज पहली बार 2001 में हुई थी। एचएमपीवी वायरस, रेस्पिरेटरी सिनिसाइटल वायरस (RSV) वायरस के समूह का ही है।
कोरोना वायरस और एचएमपीवी वायरस में अंतर- Difference Between Coronavirus and HMPV Virus in Hindi
आमतौर पर एचएमपीवी वायरस हल्के लक्षण पैदा करता है। लेकिन, कुछ मामलों में यह गंभीर श्वसन संक्रमण का कारण बन सकता है। निमोनिया इसमें मुख्य है। अगर कोरोना वायरस की बात करें, तो इसके लक्षण एचएमपीवी वायरस से मिलते-जुलते हैं।
कोरोना वायरस के लक्षण, एचएमपीवी वायरस से अधिक गंभीर हो सकते हैं। कोरोना वायरस श्वसन प्रणाली के अलावा, शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। यह निमोनिया, दिल की बीमारियों और ऑर्गन फेल्योर का कारण भी बनता है। कोरोना वायरस जानलेवा भी हो सकता है।
कोरोना वायरस पहली बार 2019 में पहचाना गया था। यह तेजी से फैलने वाला वायरस है। वहीं, एचएमपीवी वायरस पहली बार 2001 में खोजा गया था।
एचएमपीवी वायरस गंभीर श्वसन बीमारी का कारण बन सकता है। हालांकि, इसकी मृत्यु दर कोरोना वायरस की तुलना में कम है।
एचएमपीवी वायरस की प्रसार दर यानी फैलने की क्षमता कोरोना वायरस से कम होती है। यह वायरस सर्दियों में ज्यादा फैलता है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई वैक्सीन उपलब्ध हैं। जबकि एचएमपीवी वायरस के लिए फिलहाल कोई टीका नहीं है।
कोरोना वायरस और एचएमपीवी वायरस में समानता
कुछ मामलों में एचएमपीवी और कोरोना वायरस एक समान है। जैसे-
कोरोना वायरस और एचएमपीवी वायरस, दोनों ही संक्रामक हैं। ये दोनों वायरस संक्रमित से स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकते हैं।
दोनों वायरस श्वसन-तंत्र और फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। ये सांस संबंधी बीमारियों का कारण बनते हैं।
कोरोना और एचएमपीवी वायरस, दोनों ही बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित करते हैं।
दोनों वायरस में खांसी-जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण समान हैं।
दोनों वायरस में संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलने की संभावना अधिक होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.