बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना हुईं कोरोना पॉजिटिव। हाल ही में मुंबई में कृषि विधेयक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। यदि आप भी किसी भीड़ का हिस्सा बनें हैं और आपको लग रहा है कि कहीं आपको कोविड-19 ना हो जाए, तो फॉलो करें ये टिप्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2020 6:00 PM IST

Himanshi Khurana Health Update in Hindi: रिएलिटी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana in hindi) ने बताया कि वह कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाई गई हैं। रविवार को हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं आप सभी को यह सूचित करना चाहती हूं कि उचित सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव (Himanshi Khurana Corona Positive) पाई गई हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं परसो प्रदर्शन का हिस्सा रही हूं और उस जगह काफी भीड़ थी, तो मैंने सोचा कि आज शाम को शूटिंग पर जाने से पहले अपना टेस्ट करा लूं।"

View this post on Instagram

🙏🙏

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

उन्होंने आगे लिखा, "मैं अपने संपर्क में आए लोगों से कहना चाहती हूं कि वे अपनी जांच कराए और प्रदर्शन में उचित सावधानियां बरतें। प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों से मेरी यह विनती है कि वे यह न भूलें कि हम अभी महामारी (Corona pandemic) से गुजर रहे हैं, इसलिए इसका पर्याप्त ख्याल (corona se bachne ke upay in hindi) रखें।" ज्ञात हो कि हिमांशी (Himanshi Khurana Corona Positive in hindi) हाल ही में मुंबई में कृषि विधेयक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।

कोरोनावायरस से बचने के उपाय (Tips to Prevent Coronavirus in Hindi)

यदि आप भी लगातार मार्केट, ऑफिस या कहीं भी जा रहे हैं या आपके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना हुआ है, तो संभावना है कि आप भी कोरोना से संक्रमित हो जाएं। ऐसे में पहले से ही अहतियात बरतना शुरू कर दें। खासकर, किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर गलती से बिना मास्क पहने चले गए हैं, तो कुछ बातों को तुरंत फॉलो करना शुरू कर दें...

अमिताभ और अभिषेक बच्चन के अलावा बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source