
Also Read
युवाओं में इस दिन और इस महीने में हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा.
बदलती जीवनशैली ने लोगों की सेहत पर बहुत असर डाला है। कुछ बीमारियां ऐसी होती है जो एक उम्र के बाद ही होने की संभावना रहती है। लेकिन हाल के वर्षों में ऐसे बीमारियां युवाओं में भी होने लगी है। एक रिपोर्ट की मानें तो हाल के वर्षों में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट अटैक का खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन युवाओं को हार्ट अटैक का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एक नये शोध में हार्ट अटैक से बचने के लिए कुछ खास तरीके बताये गये हैं। इस शोध के अनुसार हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा कब रहता है इसके बारे में जानकारी लेकर हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
हाल ही में हुए इस शोध में सात साल का समय लगा और 15,600 अस्पताल के हार्ट अटैक मरीजों के डेटा को जांचा गया है। स्टडी में कई तरह के चौकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। शोध में यह कहा गया है कि सोमवार के दिन सबसे ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक होता है। वहीं सबसे कम हार्ट अटैक का खतरा शनिवार को होता है। शोध में बताया गया है कि सोमवार के दिन सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 11 प्रतिशत ज्यादा होता है। पहले हार्ट अटैक के कारण हुआ तनाव सेकेंड हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है।
शोध में यह तथ्य निकलकर सामने आये हैं कि जो युवा कामकाजी हैं उनको सोमवार के दिन हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। शोध में यह भी कहा गया है कि सोमवार के दिन लोगों में वर्कलोड होने की वजह से ऐसा होता है। जो युवा कामकाजी है उनमें अन्य लोगों की तुलना में सोमवार को 20 प्रतिशत ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
हार्ट अटैक पर आधारित इस शोध में यह दावा भी किया गया है कि दिसंबर के महीने में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। वहीं सबसे कम खतरे वाले महीने के तौर पर जुलाई को पाया गया है। हार्ट अटैक के आधे मामले हुए ‘साइलेंट’, मौत का बढ़ा जोखिम।
इस शोध में यह भी बताया गया है कि कोई भी इंसान हो जब तनाव सबसे ज्यादा होता है तब हार्ट अटैक का खतरा भी सबसे अधिक होता है। तनाव या स्ट्रेस की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देते हैं।
हार्ट अटैक का खतार युवाओं में बढ़ रहा इस बात को देखते हुए युवाओं को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में विशेष ध्यान देना चाहिए। हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए कुछ आसान से उपाय हैं जो अपनी जीवनशैली में जरूर अपनाएं। क्या विटामिन-ई के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है ?
रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।
तनाव या स्ट्रेस को कम रखें। अगर किसी बात का तनाव है तो उसे मनोरंजन के माध्यम से दूर करने की कोशिश करें।
डाइट में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लें। खराब खाने से बचें।
एल्कोहल, सिगरेट और किसी भी अन्य प्रकार के मादक पादार्थों का सेवन न करें।
मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।