Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस उम्र में रहता है हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा, जान लें कैसे रखें खुद को सुरक्षित   

Heart Attack Age :  हार्ट अटैक किसी भी उम्र में हो सकता है। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से 45 से 55 की उम्र में हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

इस उम्र में रहता है हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा, जान लें कैसे रखें खुद को सुरक्षित   

Written by Kishori Mishra |Published : April 2, 2024 9:22 AM IST

Heart Attack Age : आज के समय में हार्ट अटैक आना काफी ज्यादा सामान्य हो चुका है। आप हर रोज किसी न किसी व्यक्ति या फिर सेलेब्रिटी की हार्ट अटैक से मौत की खबरें सुनते होंगे। इन खबरों में 20  से 30 उम्र के लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में अक्सर समझ नहीं आता है कि आखिर हार्ट अटैक आने की सही उम्र क्या है? सबसे आश्चर्य की बात ये है कि फिट दिखने वाले लोगों को भी कम उम्र में हार्ट अटैक आ रहा है। आइए जानते हैं किस उम्र में हार्ट अटैक आने का खतरा सबसे अधिक (what age is more likely to have a heart attack ) रहता है?

किस उम्र में हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है? - Heart attack risk by age group

डॉक्टर्स का कहना है कि हार्ट अटैक किसी भी उम्र में आ सकता है। इसके कुछ रिस्क फैक्टर्स होते हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियां शामिल हैं। इन समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। उम्र की बात करें तो पुरुषों में 45 के आसपास हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, महिलाओं में 55 के बाद हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। 

अगर आप जरूरत से ज्यादा हार्ट अटैक करते हैं, तो 45 की उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

Also Read

More News

ज्यादा एक्सरसाइज से हार्ट अटैक का खतरा क्यों रहता है? - Why Are People Having Heart Attacks While Exercising?

दरअसल, 40 की उम्र में व्यक्ति का शरीर उतना अधिक कार्य नहीं कर पाता है। ऐसे में जब आप 45 के बाद भी काफी ज्यादा एक्सरसाइजकरते हैं, तो इससे हमारे हार्ट पर काफी ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। इसकी वजह से हार्ट पंप काफी तेजी से करने लगता है। ऐसे में हार्ट की गति असमान्य होने लगती है, जो हार्ट अटैक का रिस्क बड़ा सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

हार्ट अटैक के खतरे से कैसे बचें? - How to avoid the risk of heart attack?

  • ध्यान रखें की कभी भी अपनी क्षमता से अधिक एक्सरसाइज न करें।
  • पूरे दिन में 1 बार एक्सरसाइज करें।
  • हेल्दी डाइट पर पूरा ध्यान दें।
  • शराब और एल्कोहल से दूरी बनाकर रखें।
  • एक्सरसाइज करने से पहले अपने ट्रेनर से अपनी मेडिकल हिस्ट्री जरूर शेयर करें।
  • एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

हार्ट अटैक से बचने के लिए आप एक हेल्दी रूटीन फॉलो करें। वहीं, अगर आपको किसी कारण से हार्ट अटैक का रिस्क है, तो समय-समय पर अपने डॉक्टर से सलाह लें।