
Also Read
Symptoms of high uric acid level: आजकल हाई यूरिक एसिड की परेशानी बहुत से लोगों को होती है। युवाओं में भी यह समस्या काफी आम हो चली है और इसकी वजह है लोगों की लाइफस्टाइल। डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई गलतियों के कारण लोगों का यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। आमतौर पर यूरिक एसिड लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है उन फूड्स का अधिक सेवन जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाती हैं। बता दें कि, यूरिक एसिड एक प्रकार का केमिकल है जिसे हमारा शरीर खुद बनाता है। हालांकि, यह शरीर में प्यूरीन (Purine) के ब्रेकडाउन के बाद बनता है और धीरे-धीरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगता है।
जब कोई व्यक्ति प्यूरीन वाली चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करता है तो इससे शरीर में प्यूरीन (Purine) और फिर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है और यह नॉर्मल स्तर से अधिक लेवल तक जा सकता है। एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड का नॉर्मल लेवल 6-7 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (मिलीग्राम/डीएल) तक होता है। जब यूरिक एसिड का लेवल इससे ऊपर पहुंच जाता है तो इसे हाई यूरिक एसिड लेवल कहा जाता है। यह बढ़ा हुआ यूरिक एसिड लेवल कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है।
हाई यूरिक एसिड लेवल के कारण किडनियों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे किडनी स्टोन्स बन सकते हैं। साथ ही जोड़ों में दर्द की परेशानी भी बढ़ जाती है। इसके अलावा हाई यूरिक एसिड लेवल में इस तरह के लक्षण भी दिखायी दे सकते हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।