
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 6, 2023 8:21 AM IST
Diseases are associated with high uric acid : ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ना आज के समय में काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यूरिक एसिड हमारे ब्लड में प्यूरीन के टूटने से बनती है, जिसकी मात्रा बढ़ने से यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगती है। ऐसी स्थिति में जोड़ों में काफी ज्यादा दर्द की परेशानी हो सकती है। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द होना काफी ज्यादा कॉमन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने से कई अन्य बीमारियों का भी खतरा रहता है। जी हां, ब्लड में अगर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगे, तो यह कई अन्य खतरनाक बीमारियों का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने से किन बीमारियों का खतरा रहता है।
यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से अर्थराइटिस होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन, रैशेज, काफी ज्यादा जलन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपके ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी बढ़ रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। ताकि अर्थराइटिस होने की संभावना को कम किया जा सके।
ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की वजह से किडनी डिजीज का खतरा रहता है। दरअसल, यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ता है, जो किडनी फैलियर का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी स्टोन का भी खतरा रहता है। ऐसे में ब्लड में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। इस स्थिति से बचाव के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी किडनी लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।
यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, जब हमारे ब्लड में काफी ज्यादा अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगते हैं, तो ब्लड सर्कुलेट होने में परेशानी होती है। इसका असर हार्ट पर पड़ता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अपने हेल्थ केयर एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।
ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना काफी ज्यादा गंभीर हो सकता है। ऐसे में आपको इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है, ताकि यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सके। साथ ही आप एक बेहतर लाइफ जी सकें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.