
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : June 11, 2026 1:07 PM IST
Medically Verified By: Dr. Shovana Veshnavi
Image credit : ChatGPT
आज के दौर में कॉर्पोरेट, हेल्थकेयर, मीडिया, आईटी, बैंकिंग और स्टार्टअप सेक्टर जैसे कई क्षेत्रों में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। डेडलाइन, लंबे वर्किंग ऑवर्स और लगातार प्रदर्शन की अपेक्षाएं न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हाई-प्रेशर जॉब में लंबे समय तक खुद को फिट और स्वस्थ कैसे रखा जाए?
नोएडा स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन प्रिंसिपल कंसल्टेंट, डॉ. शोवना वैष्णवी का कहना है कि तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन सही आदतों की मदद से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अक्सर लोग काम पूरा करने के लिए अपनी नींद से समझौता करते हैं। लेकिन पर्याप्त नींद न लेने से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, वयस्कों को प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि तनाव कम करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। रोजाना 30 मिनट की वॉक भी बड़ा अंतर ला सकती है।ं
कई ऑफिस कर्मचारियों का अधिकांश समय कंप्यूटर के सामने बैठकर गुजरता है। रिसर्च बताते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। हर 45-60 मिनट में उठकर थोड़ा चलना या स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की तकनीक और माइंडफुलनेस जैसी गतिविधियां तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं। हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, नियमित मेडिटेशन मानसिक दबाव और चिंता को कम कर सकता है।
5. सही डाइट का करें चुनाव
रिसर्च के मुताबिक, बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड का सहारा लेते हैं। लेकिन पर्याप्त प्रोटीन, फल, सब्जियां और पानी शरीर को एनर्जी देने के साथ मेंटल परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाते हैं।
Disclaimer : हाई-प्रेशर जॉब में सफलता सिर्फ ज्यादा घंटे काम करने से नहीं मिलती, बल्कि अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने से भी मिलती है। पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसी छोटी-छोटी आदतें लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। याद रखें, स्वस्थ शरीर और शांत मन ही बेहतर प्रदर्शन की सबसे मजबूत नींव हैं।