Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन B12 अगर हो जाए ज्यादा तो हो सकती है गड़बड़, आपको जकड़ सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

विटामिन बी12 की अधिकता भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ट्रिगर कर सकती हैं। इससे कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।

विटामिन B12 अगर हो जाए ज्यादा तो हो सकती है गड़बड़, आपको जकड़ सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स
Here are some convenient vitamin B12-rich snacks you can easily incorporate into your daily routine, empowering you to take control of your nutritional sufficiency.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 14, 2024 3:31 PM IST

Vitamin B12 High Levels side effects: हमारी हेल्थ के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों की बात की जाए तो विटामिन बी12 का नाम भी लिया जाता है। मसल्स से लेकर ब्रेन की हेल्थ तक सबके लिए बहुत जरूरी है विटामिन बी12। अगर शरीर में किसी वजह से विटामिन बी12 का लेवल कम (deficiency of Vitamin B12) हो जाए तो इससे शरीर अंदर से खोखला और कमजोर होने लगता है। हेयर फॉल से लेकर कमजोरी और हाथों-पैरों में दर्द जैसी शिकायतें भी विटामिन बी12 की कमी के साथ जोड़कर देखी जाती है। इसीलिए जब शरीर में विटामिन बी12 कम होने लगता है तो लोगों को डाइटे के अलावा विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स भी दिए जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक सीमित मात्रा से अधिक विटामिन बी12 लेने से आपकी हेल्थ को नुकसान (Vitamin B12 High Levels side effects) भी हो सकता है।

विटामिन बी12 की अधिकता भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ट्रिगर कर सकती हैं। इससे कई बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी12 का लेवल बढ़ जाने से क्या लक्षण (High Vitamin B12 Symptoms) दिखायी देते हैं और इसके नुकसान क्या हैं?

जरूरत से ज्यादा विटामिन B12 के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of high level of Vitamin B12 in the body)

शरीर में बी 12 का लेवल अधिक हो तो इससे ब्लड क्लॉटिंग (blood clotting) या खून के थक्के बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। वहीं, विटामिन बी12 अधिक हो जाने से ऑप्टिक नर्वस सिस्टम को भी नुकसान हो सकता है। कुछ स्टडीज के अनुसार विटामिन बी12 की अधिकता से अंधेपन का खतरा भी बढ़ सकता है।

Also Read

More News

जब शरीर में विटामिन बी12 अधिक हो जाता है तो इस तरह के लक्षण (Symptoms of high level of vitamin B12) दिखायी दे सकते हैं-

मतली या जी मिचलाने और उल्टी होना

सिर में बार-बार दर्द होना

स्किन पर लाल रंग के पैचेस (Red ski patches) बनना

विटामिन बी 12 अधिक हो जाने पर क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 का स्तर बढ़ जाता है उन्हें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, इस समस्या से आराम पाना भी बहुत मुश्किल नहीं है। चूंकि, शरीर में जब विटामि बी12 अधिक हो जाता है तो इससे शरीर का अंदरूनी बैलेंस बिगड़ सकता है। लेकिन, जैसा कि विटामिन बी12 आसानी से पानी में घुल जाता है इसीलिए, जब विटामिन बी12 का लेवल बढ़ जाए तो किडनियांइसे फिल्टर करने के काम में जुट जाती हैं। यूरिन के माध्यम से विटामिन बी12 शरीर से बाहर निकलने लगता है। 3-4 सप्ताह में आसानी से साफ हो जाता है।

इन फूड्स को खाना कर दें बंद

अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 का स्तर बढ़ गया है तो आपको खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। इनका सेवन कम कर देने से धीरे-धीरे शरीर में न्यूट्रिएंट्स का संतुलन भी बढ़ने लगता है-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • मछली और अन्य सी-फूड्स
  • दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स
  • चिकन

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।