क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर कुछ ऐसी चीजों का उत्पादन करता है जो अगर शरीर में जमा होने लगे तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं? इन्हीं कुछ चीजों में से एक है क्रिएटिनिन। क्रिएटिनिन हमारे शरीर के भीतर मांसपेशियों की गतिविधियों के द्वारा निकलने वाला एक रसायनिक अपशिष्ट है जो कि प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर के भीतर ही बनता है। हमारे शरीर में मौजूद क्रिएटिनिन हमारे रक्त प्रवाह से होकर गुजरता है जिसे साफ करने का काम करती है हमारी किडनी। किडनी से फिल्टर होने के बाद जो भी गंदा हमारे शरीर में बचता है