हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी में हाथों में दिखते हैं ये लक्षण, एक्सपर्ट से जानिए किस तरह करें पहचान 

High Cholesterol Warning Signs on Hand : आधुनिक समय में कई लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी हो रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं। आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 31, 2023 11:47 AM IST

High Cholesterol Warning Signs on Hand : आज के समय में कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की चपेट में आ रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी घातक होता है। इसकी वजह से कई बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करना बहुत ही जरूरी है। सुमित्रा हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉक्टर अंकित गुप्ता का कहना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, इस बदलावों को समय पर पहचानकर आप अपना इलाज करा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल के कई वॉर्निंग साइन आपके हाथों पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं हाथों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं?

हाथों पर पीला धब्बा नजर आना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हथेली पर पीले-पीले धब्बे नजर आने लगते हैं। यह धब्बे आपके पैरों की स्किन पर भी नजर आती है। कुछ लोगों के हाथों पर नारंगी रंग के धब्बे भी नजर आ सकते हैं। यह धब्बे आंखों की ऊपरी पलकों पर अधिक दिखाई दे सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है। 

हाथों में काफी दर्द रहना

नसों में हाई कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से वेसेल्स ब्लॉक हो सकती है। इस स्थिति में हाथों में काफी दर्द महसूस होता है। वहीं, कुछ लोगों के हाथों पर सूजन भी आ जाती है। अगर आपको बिना वजह हाथों में दर्द की परेशानी रहती है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। 

हाथों में झुनझुनी होना

क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनी महसूस होती है? क्या आप कुछ देर तक हाथों को एक पॉजिशन में रखते हैं, तो झनझनाहट महसूस होती है? अगर हां, तो यह कोलेस्ट्रॉल की निशानी हो सकती है। जी हीं, कई बार शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हाथ काफी ज्यादा सुन्न हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से इलाज की जरूरत होती हैं। वहीं, एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। कई बार डायबिटीज की परेशानियों में भी हाथों में सुन्नता का अनुभव होता है। 

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हाथों पर भी इसके लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में अगर आपको हाथों में किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो एक बार डॉक्टर से अपनी जांच जरूर कराएं। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source