Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
High Cholesterol Symptoms in Diabetes Patients in Hindi: डायबिटीज एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। युवा या बुजुर्ग ही नहीं, बच्चों में भी डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। डायबिटीज रोगियों में हृदय, किडनी और लिवर डैमेज होने का जोखम बढ़ जाता है। इन रोगियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ने का खतरा रहता है। डायबिटीज रोगियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना खतरनाक हो सकता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए, काश्वी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. आशीष श्रीवास्तव जानते हैं डायबिटीज रोगियों में हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत (High Cholesterol ke Sanket)-
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं और आपको अक्सर ही थकान और कमजोरी का अनुभव होता है, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच जरूर करवानी चाहिए। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर के सभी अंगों तक भरपूर ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है।
डायबिटीज रोगियों के पैरों में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की आर्टरीज संकरी हो जाती हैं। इसकी वजह से डायबिटीज रोगी को पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। पैरों में दर्द के संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इतना ही नहीं, इस स्थिति में पैरों में झुनझुनी और जलन जैसा भी अनुभव हो सकता है।
डायबिटीज रोगियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सिरदर्द का लक्षण महसूस हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है और अक्सर ही सिरदर्द की समस्या बनी रहती है, तो इस स्थिति में बीपी और कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं। क्योंकि डायबिटीज रोगियों में लगातार होता सिरदर्द हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।
डायबिटीज रोगियों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। सीने में दर्द की वजह से कई बार सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इस स्थिति को एंजाइना कहा जाता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड वेसल्स संकरे हो जाते हैं, इसकी वजह से छाती में दर्द की समस्या हो सकती है।
डायबिटीज रोगियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नाखून और त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण त्वचा पर पीलापन दिख सकता है। इतना ही नहीं, स्किन ड्राई और बेजान नजर आ सकती है। इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।