Sign In
  • हिंदी

उंगलियों में भी दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, इन संकेतों से तुरंत करें पहचान

उंगलियों में भी दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, इन संकेतों से तुरंत करें पहचान

High Cholesterol Symptoms on Fingers : कोलेस्ट्रॉल के लक्षण उंगलियों पर भी नजर आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर उंगलियों में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं।

Written by Kishori Mishra |Updated : May 27, 2023 11:53 AM IST

Cholesterol Symptoms on Fingers : शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होना, कई घातक बीमारियों को दावत देने के समान है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक चिपचिपा पदार्थ है। यह नसों में जमा होकर उसे ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेट अच्छे से नहीं हो पाता है। यह काफी गंभीर स्थिति हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट अटैक,  स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों को समय पर पहचानकर आप कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आंख, स्किन, पैरों और हाथों पर काफी ज्यादा नजर आता है। इसके अलावा आप अपनी उंगलियों में दिखने वाले बदलावों पर भी ध्यान रखकर हाई कोलेस्ट्रॉल को पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं उंगलियों में कोलेस्ट्रॉल के क्या  लक्षण नजर आते हैं?

उंगलियों में दिखने वाले इन लक्षणों से कोलेस्ट्रॉल की करें पहचान

उंगलियों में होता है दर्द

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, तो इस स्थिति में आपके हाथ-पैरों की उंगलियों में काफी दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल में उंगलियों की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है, जिसकी वजह से अगर आप उंगलियों के इन हिस्सों को छूते हैं, तो आपको दर्द महसूस हो सकता है। 

Also Read

More News

उंगलियांं सुन्न होना

हाथों और पैरों की उंगलियों की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर आपको झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। इसके कारण आपको उगलियों में चुभन या फिर सुई चुभोने जैसा महसूस होता है। साथ ही कुछ लोगों को उंगलियों के आसपास काफी ज्यादा जलन भी होता है। इसलिए अगर आपको इस तरह का लक्षण दिख रहा है, तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

पीली दिखती हैं उंगलियों की त्वचा

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपकी उंगलियां भी पीली-पीली नजर आ सकती हैं। हालांकि, पीलिया होने की स्थिति में भी इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में अगर आपको उंगलियां पीली नजर आए, तो इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय पर आपका इलाज किया जा सके।

धब्बेदार उंगलियां

उंगलियों की नसों के आसपास कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर उंगलियों के आसपास की स्किन धब्बेदार नजर आ सकती है। वहीं, ये धब्बे नारंगी  या पीले रंग के नजर आते हैं। साथ ही आंखों की पलकों के ऊपर भी आपको इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करके अपनी जांच कराने की जरूरत होती है। 

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको उंगलियों के आसपास इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में अपने शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करें और तुरंत अपना इलाज कराएं। ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on