बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण और रिस्क फैक्टर्स, इसे जानकर करें लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव

High Cholesterol in Children: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल काफी जानलेवा बीमारी बन चुका है। यह केवल बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी परेशान कर रहा है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 28, 2022 3:01 PM IST

कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। इससे आपके दिल को काफी नुकसान पहुंचता है और आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि आने का रिस्क बढ़ जाता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं केवल बड़ों और वृद्धों तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि आज के खराब लाइफस्टाइल के कारण बच्चे भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने (High Cholesterol in Children) के शिकार हो रहे है। बच्चों का बाहर का खाना इसकी मुख्य वजन बनता जा रहा है। इसलिए बच्चों को इस खतरे से बचाने के लिए आपको कुछ जरूरी लाइफस्टाइल बदलाव करने होंगे। आइए जानते हैं इसके कारण और लाइफस्टाइल बदलाव।

बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण -High Cholesterol in Children

  • ज्यादातर अनहेल्दी खाना और बाहर का खाना जिसमें तेल और नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
  • आज के समय बच्चे बाहर खेलने की बजाए पूरा दिन घर में ही फोन देखते रहते हैं जिसकी वजह से शारीरिक गतिविधि काफी कम हो गई हैं।
  • बच्चे का अगर वजन ज्यादा है तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रिस्क ज्यादा रहता है।
  • अगर घर में किसी का कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ता है तो इस कारण भी बच्चे को इस समस्या से जूझना पड़ सकता है।

कौन से लाइफस्टाइल बदलावों से बच्चे का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोका जा सकता है?

बच्चे के खानपान का रखें ख्याल : बच्चे को बाहर का खाना काफी कम खाने दें और घर पर भी उसे कम तेल और नमक वाला केवल शुद्ध भोजन दें।

उन्हें शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रोत्साहित करें : अपने बच्चे को हर समय घर के अंदर ही मत रखें। उन्हें बाहर खेलने और एक्सरसाइज या फिर भाग दौड़ करने के लिए कहें।

रेगुलर जांच करवाएं : बच्चे का हेल्थ चेक अप करवाना काफी जरूरी है इसलिए उसका हर दो साल में कोलेस्ट्रॉल का चेक अप जरूर करवाएं।

अगर बच्चे को किडनी या फिर डायबिटीज जैसी कोई समस्या है तो उसको जरूर डॉक्टर के पास लेकर जाए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source