High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें 

डायबिटीज़ को सही देखभाल और मैनेजमेंट की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है। अगर, आपको डायबिटीज़ है तो सबसे पहले अपने पैंक्रियाज़ को स्ट्रॉन्ग बनाने और सही तरीक से काम करने में मदद करनी चाहिए।  क्योंकि, इंसुलिन उत्पादन का कार्य पैंक्रियाज़ में ही होता है। जब, पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता है। तब, हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इन 3 मुख्य बातों का भी ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 14, 2020 12:49 PM IST

हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar Levels) या डायबिटीज़ को मैनेज (Simple tips for Managing diabetes) करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं। खासकर, टाइप 2 डायबिटीज़ में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की संभावनाएं ज़्यादा होती हैं। ऐसे में, डायट पर ध्यान देने के अलावा एक्सरसाइज़ और अच्छी नींद लेने जैसी कुछ और बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है।

डायबिटीज़ को सही देखभाल और मैनेजमेंट की मदद से नियंत्रण में रखा जा सकता है। अगर, आपको डायबिटीज़ है तो सबसे पहले अपने पैंक्रियाज़ को स्ट्रॉन्ग बनाने और सही तरीक से काम करने में मदद करनी चाहिए।  क्योंकि, इंसुलिन उत्पादन का कार्य पैंक्रियाज़ में ही होता है। जब, पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता है। तब, हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इन 3 मुख्य बातों का भी ध्यान रखें।

Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ है तो ज़रूर खाएं अखरोट और पिस्ते, ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं ये 3 ड्राई फ्रूट्स।

 ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल  रखने के लिए हमेशा फॉलो करें केवल ये 3 बातें ( Simple Tips for Managing diabetes) :

बंद कर दें शक्कर खाना:

जैसा कि, रिफाइंड शक्कर को सेहत के लिए खतरनाक बताया जाता है। लेकिन, अगर आपको डायबिटीज़ (Tips for Managing diabetes) है तो, पूरी तरह से इसका सेवन बंद कर दें। अपने एक्सपर्ट से बात करें और उनकी सलाह के आधार पर अपनी डायट में शक्कर की बजाय गुड़ या शहद जैसी मीठी चीज़ें शामिल करें। लेकिन, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि शहद या गुड़ जैसी चीज़ों का भी सेवन आप बहुत ही कम मात्रा में करें। इसके अलावा, मैपल सिरप, सलाद की ड्रेसिंग्स और केचअप जैसी चीज़ों के सेवन से भी बचें। क्योंकि, उन्हें बनाते समय उनमें भी शक्कर मिलायी जाती है।

Diabetes Diet Mistakes: डायबिटीज़ में ना करें ये 3 ग़लतियां, हो सकता ब्लड शुगर लेवल बुरी तरह प्रभावित।

जो भी खाएं, सावधानी के साथ खाएं:

अपनी डायट में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन चुनें। जैसा कि, लो जीआई  फूड्स में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होती है। इसीलिए, इनसे आपके लिए ब्लज ग्लूकोज़ लेवल्स को बढ़ने से रोकना आसान हो जाता है।  अपनी डायट में लो-जीआई फ्रूट्, सब्ज़ियां, दलिया और किनवा जैसी चीज़ें शामिल करनी चाहिए।

फाइबर से भरपूर भोजन चुनें:

अगर , आप डायबिटिक हैं। तो, आपको अपनी डायट में ढेर सारी फाइबर वाली चीज़ें शामिल करनी चाहिए। इससे, ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। दरअसल, फाइबर वाली चीज़ें पचने में अधिक समय लेती हैं। इससे, आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती। इसीलिए,  ओवर इटिंग या निश्चित समय से पहले भूख लगने से भी आप बच सकेंगे। इससे, आपके लिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम आसान हो सकेगा। (Simple tips for Managing diabetes)

Health Tip for Diabetics: डायबिटीज़ है तो समय पर सोएं, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source