Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में बढ़ा ब्लड शुगर तो बेबी हो सकता है प्रीमेच्योर, इन तरीकों से कंट्रोल करें डायबिटीज

How to Control Diabetes In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में डायबिटीज होने के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हाई ब्लड शुगर के कारण प्रीमैच्योर बेबी या मिसकैरेज का खतरा भी रहता है। आइए, जानते हैं प्रेग्नेंसी में डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें?

प्रेग्नेंसी में बढ़ा ब्लड शुगर तो बेबी हो सकता है प्रीमेच्योर, इन तरीकों से कंट्रोल करें डायबिटीज

Written by priya mishra |Published : November 14, 2023 9:05 AM IST

Tips To Manage Gestational Diabetes: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या डायबिटीज की है। गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका सीधा प्रभाव महिला के ब्लड शुगर लेवल पड़ता है। इसकी वजह से गर्भवती महिला का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ जाता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कई बार प्रेग्नेंसी में डायबिटीज की वजह से प्रीमैच्योर बर्थ या मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंसी के ब्लड शुगर लेवल कैसे कंट्रोल करें? इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की गायनाकोलॉजिस्ट डॉ। सीमा जैन से बात की। आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में डायब‍िटीज के लक्षण- Gestational Diabetes Symptoms In Hindi

बार-बार प्‍यास लगना

जल्दी-जल्‍दी पेशाब आना

Also Read

More News

कंपकंपी महसूस होना

थकान महसूस होना

धुंधला नजर आना

त्‍वचा में संक्रमण

प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के उपाय - Ways To Control Blood Sugar During Pregnancy

खानपान का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। वहीं, कुछ फूड्स के सेवन से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, फल और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। साथ ही, चीनी, डिब्बा बंद चीजें, तली हुई चीजें और फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।

व्यायाम करें

प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आप घर पर ही हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकती हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और एनर्जी लेवल भी बूस्ट होगा। गर्भवती महिलाओं के लिए मॉर्निंग वॉक और योग बेहतर विकल्प हैं। हालांकि, इस समय एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकी स्थिति को देखते हुए बताएंगे कि आप कौन कौन से व्यायाम कर सकती हैं।

वजन को कंट्रोल रखें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपने वजन का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ज्यादा वजन होने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन होने से डायबिटीज का रिस्क काफी बढ़ जाता है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए मीठा, घी, फास्ट फूड और तली हुई चीजों से परहेज करें। ये ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं।

तनाव से दूर रहें

प्रेग्नेंसी में तनाव लेने से हार्मोनल बदलाव तेजी से होने लगता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है। इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। इसके लिए आपको नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करना चाहिए। इसके अलावा, आप अपनी पसंद की एक्टिविटी कर सकती हैं, जिससे आपको तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर से कंसल्ट करें

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज को कंट्रोल रखने और इसे मैनेज करने के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहें। समय-समय पर डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं और अपनी स्थिति को समझें। कई बार प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के की दवा की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवाओं का सेवन सही समय पर करें।