
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 3, 2020 11:52 AM IST
High Blood Sugar and Covid-19: कोविड-19 इंफेक्शन का ख़तरा डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अधिक बताया जा रहा है। क्योंकि, डायबिटीज़ में शरीर का इम्यून सिस्टम (Immune system) कमज़ोर हो जाता है। ऐसे में इंफेक्शन और वायरस की चपेट में आने का ख़तरा ऐसे लोगों के लिए बढ़ जाता है। (Diabetes and Covid-19 Infection)
हाल ही में सेल मेटाबॉलिज्म जर्नल में छपी एक स्टडी में बताया गया कि कोविड इंफेक्टेड डायबिटिक्स (High Blood Sugar and Covid-19) में मौत का ख़तरा दूसरों की तुलना में अधिक है। इस स्टडी में पाया गया कि कोविड-19 इंफेक्टेड जिन डायबिटिक्स (covid-19 infected diabetics) ने अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा था। उन्हें, एक्स्ट्रा मेडिकल हेल्फ या वेंटिलेटर सपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ी। वहीं, इन लोगों को बाकी मरीज़ों की तुलना में हेल्थ प्रॉब्लम्स भी कम हुईं। (High Blood Sugar and Covid-19 in hindi)
इसीलिए, कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए डायबिटिक्स (Tips for Diabetics) को बहुत अधिक देखभाल और सावधानी की ज़रूरत पड़ती है। इसके लिए, डायबिटिक्स को अपने ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने की कोशिश करनी चाहिए। अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल (Uncontrolled Blood Sugar Levels) या हाइपरग्लेसिमिया (Hyperglycemia) कोविड इंफेक्शन के ख़तरे के साथ अन्य कई समस्याओं की भी वजह बन सकता है। क्योंकि, हाई ब्लड शुगर लेवल मरीज़ की किडनी, दिल, दिमाग और आंखों की सेहत पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। (High Blood Sugar and Covid-19 in hindi)
यह हाई ब्लड शुगर के सबसे पहले लक्षणों में से है। डायबिटीज़ के मरीज़ को बार-बार प्यास लगती है। (Excessive Thirst reasons)
अनकंट्रोल्ड शुगर लेवल से नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। जिससे, आपको सिरदर्द महसूस होता है। (Side effects of uncontrolled blood sugar levels)
ब्लड शुगर लेवल के कारण डायबिटिक्स को बहुत अधिक कमज़ोरी, सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। (Fatigue Reasons)
मुंह सूख जाना डायबिटिक्स को महसूस होने वाली एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है। दरअसल, डायबिटीज़ में बार-बार प्यास लगती है। शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो जाता है। जिसके चलते, ड्राई माउथ (Dry Mouth Causes) की समस्या होने लगती है।
हाई ब्लड शुगर लेवल का एक और संकेत है, आंखों से चीज़ों का साफ ना दिखायी पड़ना। जब, ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है तो, मरीज़ को धुंधला दिखायी पड़ने लगता है। इसके साथ ही गम्भीर सिरदर्द की भी समस्या होने लगती है।