ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर शरीर देता है ये 3 संकेत, तुरंत आराम के लिए करें ये उपाय

एक्सपर्ट्स कुछ विशेष स्थितियों और शरीर में होनेवाले बदलावों पर ध्यान देने की सलाह देते हैं क्योंकि ये ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने का संकेत हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2023 7:25 PM IST

High Blood Pressure Level Unknown Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर एक गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम है और आज तेजी से फैल रही लाइफस्टाइल डिजिजेज में से एक है। हाई बीपी या हाइपरटेंशन की समस्या कितनी गम्भीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर 4 में से एक व्यक्ति (वयस्क) को हाइपरटेंशन की शिकायत है।

हाई बीपी की शिकायत वाले लोगों को अन्य कई बीमारियों का भी रिस्क सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। इसीलिए, हाई बीपी मरीजों को अपना ख्याल रखने और हाई ब्लड प्रेशर लेवल से जुड़े लक्षणों (symptoms of High Blood Pressure level) को पहचानने की सलाह दी जाती है।

नॉर्मल ब्लड प्रेशर लेवल 140/90 mm/Hg होता है। दिन में खाने-पीने, कसरत और अन्य एक्टिविटीज के आधार पर ब्लड प्रेशर लेवल में बदलाव आ सकते हैं। लेकिन, कई बार बीपी लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। गौरतलब है कि हाई बीपी की वजह से चक्कर आने, कमजोरी और हार्ट अटैक का भी रिस्क (risk of heart attack) बढ़ सकता है।

हाई बीपी लेवल से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा (Health hazards of high blood pressure level)

  • चेस्ट पेन (chest pain)
  • स्ट्रोक (stroke)
  • हार्ट अटैक (heart attack) और हार्ट फेलियर
  • क्रोनिक किडनी डिजीज (Chronic kidney diseases)
  • पागलपन

हाई ब्लड प्रेशर लेवल के महत्वपूर्ण लक्षण ( Important symptoms of high blood pressure level)

बीपी मरीजों की एक समस्या यह है कि इसमें कोई ऐसे लक्षण नहीं दिखायी देते जिससे अन्य लोगों को या खुद मरीज को जल्दी से पता चल सके कि उनका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ चुका है। लेकिन, सिरदर्द और थकान जैसी कुछ परेशानियों से हाई ब्लड प्रेशर लेवल होने का अंदाजा बीपी मरीजों को चल जाता है। वहीं, एक्सपर्ट्स कुछ विशेष स्थितियों और शरीर में होनेवाले बदलावों पर ध्यान देने की सलाह देते हैं क्योंकि ये ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। यहां पढ़ें हाई बीपी की 3 ऐसे ही संकेतों के बारे में जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-

​एड़ियों में सूजन और दर्द

​ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाने की वजब से हृदय से जुड़ी नसों और मसल्स का आकार बढ़ जाता है। इससे, एड़ियों में लिक्विड जमा होने लगता है जिसकी वजह से एड़ियों में सूजन बढ़ने लगती है। अगर बीपी के मरीजों को पैरों और एड़ियों में सूजन दिखायी दे तो उन्हें इसे नजरअंदाज करने की बजाय अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

बार-बार पेशाब आना

जिन लोगों को जल्दी-जल्दी यूरीन पास करने के लिए बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है उन्हें अपना ब्लड प्रेशर लेवल चेक करना चाहिए। क्योंकि हाई बीपी की वजह से उन्हें बार-बार पेशाब (Frequent urge for urination) लग सकती है। खासकर रात में बार-बार यूरीन पास करने की जरूरत हाई बीपी लेवल का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

​इसी तरह पुरुषों में होने वाली इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या भी हाई बीपी लेवल का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल करने के उपाय

  • दवाइयों का सेवन सही समय और सही डोज के आधार पर करें।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
  • वजन कम करें।
  • अपने खाने में नमक की मात्रा कम करें।
  • अल्कोहल का सेवन कम करें।
  • स्मोकिंग से परहेज करें।
  • स्ट्रेस कंट्रोल करें।
  • भरपूर नींद सोएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.