... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 1, 2023 1:24 PM IST
इस उम्र में हाई ब्लड प्रेशर है आपकी जान के लिए खतरा! जानें कम उम्र में बीपी बढ़ने से शरीर को होने वाले नुकसान
जब बात डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज जैसी क्रॉनिक बीमारियों की होती है तो ज्यादातर लोग इन्हें बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियां मानते हैं। ये सही है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बढ़ता जाता है लेकिन मौजूदा वक्त में ऐसे तमाम युवा हैं, जो डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। इसलिए लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि किस उम्र में ब्लड प्रेशर आपके लिए ज्यादा घातक साबित हो सकता है। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर किस उम्र में आकर बीपी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। आइए जानते हैं किस उम्र में ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होता है।
मौजूदा वक्त में 22-23 की उम्र में लोग हाई ब्लड प्रेशरका शिकार हो रहे हैं, जिसके पीछे कुछ वजह प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। इस उम्र में ब्लड प्रेशर का शिकार होना यंग ऐज हाइपरटेंशन कहलाता है। हालांकि अगर ये स्थिति 40 की उम्र में भी हो रही है तो भी इसके पीछे कई और कारण हो सकते हैं। युवाओं में हाइपरटेंशन की प्रमुख वजह हैंः
1-हाइपरथायरडिज्म
2-किडनी से जुड़ी समस्या
3-रेनल आर्टरी हाइपरटेंशन
4-दिल तक जाने वाली सबसे बड़ी धमनी अरोटा का सिकुड़ना
5- नशा करना फिर चाहे वह धूम्रपान हो या फिर शराब
एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण युवाओं और बुजुर्गों में अलग-अलग होता है। युवाओं में ज्यादातर हाइपरथायराडिज्म इसका एक प्रमुख कारण है और टी3 व टी 4 जैसे शहरों में सबसे ज्यादा युवा इस समस्या का शिकार हैं। इसके अलावा एड्रिनल ग्लैंड में मौजूद क्रोमाफिन कोशिकाओं में ट्यूमर भी युवाओं में हाइपरटेंशन का कारण बन रहा है।
कम उम्र में हाइपरटेंशन की समस्या आपके लिए कई परेशानियों की वजह बन सकती है। 2019 में AHA Journals में प्रकाशित एक स्टडी में ये सामने आया है कि कम उम्र में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन परेशानियों की वजह बनती है, जिसमें शामिल हैंः
1-लेफ्ट वेंट्रीकुलर हाइपरट्रोफी की बहुत ज्यादा हलचल
2-ब्रेन वॉल्यूम में परेशानी
3-हाइपरइंटेंसिटी वॉल्यूम
4-ह्रदय स्वास्थ्य और दिमागी स्वास्थ्य पर प्रभाव
कम उम्र में हाइपरटेंशन की परेशानी सबसे ज्यादा घातक साबित हो सकती है। दरअसल शुरू में इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसकी वजह से ये परेशानी बढ़ने लगती है। अगर आप नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहेंगे तो आप आगे होने वाली परेशानियों को जरूर कम कर सकते हैं।