Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हाई ब्लड प्रेशर जिसे हम उच्च रक्तचाप के नाम से भी जानते हैं, हमारी किडनी की हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक होता है। क्योंकि किडनी हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए यदि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो ये आपकी किडनी की हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है। इसलिए आयुर्वेद के विशेषज्ञों का मानना है कि किडनी की हेल्थ हमारे ब्लड प्रेशर से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इसलिए आयुर्वेद किडनी या ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात करता है।
आयुर्वेद में मानव शरीर को तीन विकारों में विभाजित किया गया है। जो क्रमशः: वात, पित्त और कफ हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आयुर्वेद के अनुसार आपके शरीर में पित्त दोष का असंतुलन देखा जा सकता है। शरीर में पित्त के बढ़ने का अर्थ है कि आपका शरीर अत्यधिक गर्मी पैदा करता है। इसी कारण जब शरीर में पित्त की अधिकता हो जाती है तो शरीर में आंतरिक सूजन और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे किडनी पर अनावश्यक दबाव आता है। जो हमारी किडनी के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।
आंकड़े बताते हैं कि पश्चिमी देशों में क्रॉनिक डिजीज के 2/3 मामले उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर के कारण सामने आ रहे हैं। वहीं बात करें भारत कि तो यहां भी लगभग 40-50% किडनी रोगों को मूल में हाई ब्लड प्रेशर एक मुख्य समस्या के रूप में सामने आ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि किडनी की समस्याएं घातक हो सकती हैं, इसलिए हमें इसके लिए विशेष सावधानी बरतने का आवश्यकता है।
अर्जुन की छाल को 5-7 ग्राम की मात्रा में लेकर 100 मिली. पानी के साथ उबालें और इसे रोज सुबह सेवन करें ऐसा करने से आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर जल्द कंट्रोल में आ जाएगा।
आयुर्वेद में त्रिफला को कायाकल्प करने वाली औषधि के रूप में बताया गया है। यह तीन आयुर्वेदिक जड़ी हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलाकर बनाया जाता है। जो हमारे ब्लड प्रेशरको कंट्रोल करने का काम भी करता है। त्रिफला का सेवन रात को भोजन के 2 घंटे बाद करना सबसे उत्तम माना गया है।
हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए अश्वगंधा एक बेहतरीन औषधि है। इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। आप इसका सेवन रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ कर सकते हैं। इससे भी हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
हमारी रसोई में आमतौर पर पाई जाने वाली दालचीनी भी हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आप दालचीनी की एक निश्चित मात्रा लेकर उसे रात भर पानी में भिगोने के लिए रख दें। सुबह इस पानी को उबालें और नॉर्मल होने पर पी लें। इससे आपका रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी जानकारी के लिए हैं। जिसका उद्देश्य आपको कोई चिकित्सकीय परामर्श देना नहीं हैं। यदि आप ब्लड प्रेशर या किडनी संबंधी किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।