हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर आज शहरी जीवन की सामान्य बीमारियों में से एक हो गई है। अपने आस-पास नजर दौड़ाएं तो आपको कोई न कोई एक व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित दिख जाएगा। एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय शहरों में रहने वाले हर चार वयस्क में से एक उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर का शिकार पाया गया है। विश्व स्वास्थ संगठन ने भी इस विषय पर चेताया है कि ‘उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) पर नियंत्रण करना दुनियाभर में सरकारी स्वास्थ अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, मरीजों के