... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 6, 2021 12:10 PM IST
Image credits by: ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं बताती हैं शरीर में होने वाली ये परेशानियां, जानें कैसे घर में ठीक करें बढ़ता-घटता बीपी
खराब खान-पान और रोजाना की भागदौड़ की बीच बढ़ता तनाव अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। यही कारण है कि मौजूदा वक्त में लोग कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर उन समस्याओं में से एक है, जो जीवनशैली से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं। इतना ही नहीं ये बीमारी अब काफी आम हो चुकी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान करने के लिए काफी है। ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जो बढ़ने और घटने पर दोनों तरीके से हमारे शरीर को प्रभावित करती है और ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित होती है। ब्लड प्रेशर का प्रभाव हमारे मस्तिष्क, दिल, किडनी, नर्वस सिस्टम जैसी शरीर के जरूरी अंगों पर पड़ता है। लेकिन जरूरी है उसके संकेतों को जानना। अगर आप अपनी रोजाना की दिनचर्या में होने वाले इन बदलावों को पहचान लेंगे तो आप आसानी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप ये घरेलू उपचार (High BP and low BP symptoms and home treatment) भी अपना सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर कई गंभीर बीमारियों के लिए किसी साइलेंट किलर से कम नहीं होता है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये शरीर के जरूरी अंग धीरे-धीरे खराब करने लगता है। हाई ब्लड प्रेशऱ की वजह से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, पैरालाइज, ब्लांइडनेस, मैमोरी लॉस जैसी समस्या आम है। ये हैं हाई बी.पी के लक्षण
ऐसा नहीं है कि ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं कुछ लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या का भी सामना करते हैं। लो ब्लड प्रेशर अक्सर शरीर में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली समस्या है, जिसमें दिल को रक्त पंप करने में परेशानी होती है। ये स्थिति कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर के लक्षणः
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.