हाई और लो ब्लड प्रेशर क्या है? किस समस्या में कौन से लक्षण नजर आते हैं?
आज के समय में बुजुर्गों के साथ- साथ युवा और बच्चे भी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर क्या है और इसके लक्षणों की जानकारी होना जरूरी है।
स्क्रीन टाइम, कम फिजिकल एक्टिविटी और गलत खानपान के कारण आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। युवा, बुजुर्ग यहां तक कि छोटे बच्चे में भी इन दिनों ब्लड प्रेशर की परेशानी का सामना कर रहे हैं। ब्लड प्रेशर की जब बात आती है तो 2 चीजें अक्सर सुनने को मिलती है। कोई कहता है कि उसका ब्लड प्रेशर लो है तो कोई हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) और लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) दोनों ही स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। कई बार लोग हाई और लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर दिल, किडनी और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए हर किसी व्यक्ति को हाई और लो ब्लड प्रेशर के बारे में पता होना जरूरी है।
ब्लड प्रेशर क्या होता है?
नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट की रिसर्च बताती है कि ब्लड प्रेशर वह दबाव है जो खून हमारी धमनियों की दीवारों पर डालता है। इसे दो भागों में मापा जाता है।
- सिस्टोलिक (ऊपरी): जब दिल खून पंप करता है।
- डायस्टोलिक (निचला): जब दिल आराम की स्थिति में होता है।
सामान्य रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होता है।
FAQ'S
1. क्या टाइप 2 डायबिटीज के साथ एक सामान्य जिंदगी जी सकते हैं?
2. ब्लड प्रेशर का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए?
3. हाई ब्लड प्रेशर लेवल के लक्षण क्या हैं?
4. क्या खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है?
हाई ब्लड प्रेशर क्या है?
रिसर्च बताती है कि जब ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक रहता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। जो लोग उम्र के हिसाब से ज्यादा मोटे, ज्यादा मात्रा में नमक, मानसिक तनाव, धूम्रपान और शराब ज्यादा मात्रा में पीते हैं उनमें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी देखी जाती है। जब लोग डेस्क जॉब के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनका भी ब्लड प्रेशर हाई रहता है। ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके सामान्य लक्षण सामान्य तौर पर नजर नहीं आते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण क्या हैं?
ब्लड प्रेशर हाई होने की परेशानी में एक नहीं बल्कि शरीर कई प्रकार के लक्षण दिखाता है। इसमें शामिल हैः
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- धुंधला दिखाई देना
- सीने में दर्द
- सांस लेने में तकलीफ
- नाक से खून आना (कुछ मामलों में)
- हार्ट अटैक
- किडनी फेलियर
- आंखों से कम दिखाई देना
हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय
लो ब्लड प्रेशर क्या है?
जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg या उससे कम हो जाता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी (एनीमिया), पोषण की कमी और डिहाइड्रेशन रहता है, उनमें लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा देखी जाती है। कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई प्रकार के लक्षण सामने आते हैं। इसमें शामिल हैः
- कमजोरी और थकान
- चक्कर आना
- बेहोशी
- धुंधला दिखना
- त्वचा पर ज्यादा पसीना आना
- ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
लो ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय
हाई और लो ब्लड प्रेशर में अंतर
| आधार | हाई ब्लड प्रेशर | लो ब्लड प्रेशर |
| रीडिंग | 140/90 से अधिक | 90/60 से कम |
| लक्षण | अक्सर नहीं दिखते | जल्दी दिखाई देते हैं |
| जोखिम | हार्ट अटैक, स्ट्रोक | बेहोशी, कमजोरी |
ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय
- किसी भी प्रकार के ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए अपने खानपान को संतुलित करें। हमेशा कम नमक और कम तेल वाला खाना वाला खाना ही खाएं। अपने खाने में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाजों को शामिल करें।
- जो लोग डेस्क जॉब करते हैं वो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के लिए रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। रोज 30 मिनट वॉक करें। वॉक के लिए घर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो योग और प्राणायाम करें।
- रिसर्च बताती है कि जिन लोगों में मानसिक तनाव ज्यादा रहता है, उनका ब्लड प्रेशर भी कम और ज्यादा होता है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए रोजाना मेडिटेशन करें। रात को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। तनाव कम करने के लिए स्क्रीन टाइम कर करने कोशिश करें।
- ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के लिए रोजाना 3 लीटर पानी जरूर पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से लो ब्लड प्रेशर की परेशानी कम होती है।
Disclaimer: हाई और लो ब्लड प्रेशर दोनों ही गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन सही जानकारी, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।