... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 15, 2017 3:12 PM IST
सुबह उठकर अपने पार्टनर का किस लेना ये सब फिल्मों में होता है। अगर रियल लाइफ ऐसा करने जाएंगे तो आपकी पार्टनर आपकी मुंह की बदबू के कारण भाग जाएगी। ऐसी स्थिति में आपकी किसी से बात या किसी के करीब नहीं जा सकते है। रात में ब्रश भी करना सही है, मगर ये बदबू रात में ब्रश नहीं किया इसलिये नहीं है। सुबह उठकर आपके मुंह से बदबू आने के पीछे कुछ और भी कारण है, इसके बारे में डेंटिस्ट डॉ. निकिता गोयल क्या कहती है जानिये।
आपकी लार बदबू फैलानेवाले बैक्टिरीया को कम करती है। खाते वक्त अगर जितनी लार चाहिये उतनी नहीं तैयार हुई, तो बदबू फैलानेवाले बैक्टिरीया बढ़ने लगते है। लार के कम होने कारण बैक्टिरीया बढ़ते है। जितना आपका मूंह सूखा रहेगा, उतनी सुबह उठने के बाद बदबू ज्यादा बढ़ेगी। मुंह से सांस लेना, खर्राटे लेना और दवाइयां लेने की वजह आपका मुंह सुखा हो सकता है।
सुबह मुंह से बदबू आना क्या ये किसी बीमारी का संकेत है ?
ऐसे देखा जाए तो सुबह उठने के बाद मुंह से बदबू आना आम बात है, मगर कुछ मामलों में मुंह से बदबू आना बीमारी का संकेत हो सकता है। बदबू आने का पहला संकेत मसूढों की बीमारी हो सकती है। दूसरा संकेत ये इन्फेशन की वजह से भी हो सकता है जैसे की पेट की बीमारी। हर बार अगर मुंह से बदबू आने लगे तो आप डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
टिप- बदबू कम करने के लिये सुबह 2-3 बार ब्रश कीजिये, अल्कोहोल फ्री माउथवॉश का इस्तेमाल कीजिये और जीभ को रोज साफ कीजिये। मसूढ़ों की समस्या जैसे कैविटी आदि के बारे में जानने के लिये डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.