Written by Sadhna Tiwari|Updated : October 9, 2018 4:06 PM IST
पीरियड्स एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसके बारे में बात करने से लड़कियां और यहां तक की बड़ी उम्र की महिलाएं झिझकती हैं। घर की औरतों और सहेलियों से बात करने में तो उन्हें परेशानी नहीं होती लेकिन अपने आसपास के पुरुषों को इस बारे में कुछ भी बताने से उन्हें बहुत शर्म और झिझक महसूस होती हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरुषों को भी इस बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता होता। वास्तव में महिला हो या पुरुष कोई भी इस बारे में एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते हैं। चाहे वो पति-पत्नी ही क्यों ना हो। दरअसल पुरुषों को भी पीरियड्स के बारे में जानना ज़रूरी है क्योंकि यही वह तरीका है जिससे महिलाएं उन भ्रांतियों को तोड़ पाएंगी जो पीरियड्स और पीएमएस आदि से जुड़ी हैं वहीं पुरुष इस बात को समझ पाएंगे कि पीरियड्स के समय महिलाओं की मानसिक स्थिति कैसी होती है। हम आपको पता रहे हैं अपने आसपास के पुरुषों से पीरियड्स के बारे में बात करने का तरीका-
Add The HealthSite as a Preferred Source
जब करनी हो ऑफिस में बात - चेंज करने के लिए जब आप ऑफिस वॉशरूम जाती हैं तो सैनिटरी पैड कैसे कैरी करती हैं? जाहिर है पॉकेट में या बैग में रखती होंगी। ऐसा कितनी बार हुआ है जब वॉश रूम जाते समय आपने अपना पैड उस तरह हाथ में पकड़ा हो जिस तरह कंघी या लिपिस्टिक पकड़ती हैं? फैक्ट्स को छिपाने की कोशिश ना करें। अगर समस्या ज्यादा है, तो अपने बॉस को बताएं, भले हो पुरुष ही क्यों ना हो।
पीरियड्स के बारे में जब करना हो भाई से डिस्कस- हो सकता है आपके भाई को इस बारे में आपसे ज्यादा पता हो। उससे अपने सेनेटरी नैपकिन ना छिपाएं। अगर जरूरत हो तो उससे से ही मंगाएं। उससे खुलकर बात करें और अगर वो मजाक बनाता है, तो उसे समझाएं।
बॉयफ्रेंड या पति से – इन लोगों से बात करना सबसे आसान होता है। उन्हें आपके साइकल, फ्लो और आप क्या करती हैं आदि के बारे में पता होना चाहिए।
न छुपाएं कुछ अपने टीनएज बेटे से- अगर आप चाहती हैं कि पुरुष इस मुद्दे को समझें, तो उसके युवा होने से ही उससे बात करना शुरू करें। अपने बच्चे को बताएं कि महिला और पुरुष के शरीर किस तरह अलग-अलग हैं। उन्हें बताएं कि शरीर के हर अंग का काम अलग-अलग है यहां तक कि गर्भाशय और अंडाशय का भी।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.