
Also Read
आईटी कंपनी में काम करना या डेस्क की नौकरी करना दोनों में एक जैसा तनाव होता है। मैं भी बाकी लोगों की तरह स्ट्रेस में आ जाती हूं। एक बात जो मैंने सीखी है, वह है कि तनाव लेने से आपकी समस्याएं हल नहीं होती हैं, बल्कि और बिगड़ जाती हैं। तो सबसे अच्छी बात यह है कि इसे मैनेज करना या इसके साथ निपटने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं।
इसलिए अगर मुझे तनाव हो रहा है और में घर लौट रही हूं, तो मैं पढ़ना पसंद करती हूं। इसलिए जब मैं ट्रेन या टैक्सी से यात्रा कर रही हूं, तो मैं बस एक किताब पढ़ना शुरू कर देती हूं क्योंकि मुझे इससे आराम मिलता है और मेरे घर वापस आने तक मेरा तनाव कम हो जाता है। निजी तौर पर, मुझे अपने ऑफिस का तनाव वापस घर ले जाना पसंद नहीं है। जब मैं घर पर होती हूं तब टीवी देखना तनाव से छुटकारा पाने के लिए काफी पसंद करती हूं। लेकिन ऐसे समय में जब आप काम करते हैं या बहुत अधिक दबाव में होते हैं और आपको काम करने में परेशानी होती है, तो आप ऐसे समय में क्या करते हैं? जैसे, मैं संगीत सुनती हूं।
जी हां, संगीत सुनना मुझे मेरी नसों को शांत करने में मदद करता है और मुझे काम करने के लिए प्रेरणा मिलती है। मेरे मूड के अनुसार, मैं गाने सुनती हूं या कोई कानों को अच्छी लगनेवाली धुने। इससे मुझे अपना मन और शरीर को आराम पहुंचाने और मेरी एकाग्रता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, संगीत सुनने से मुझे अपने आसपास होनेवाले शोर-शराबे से भी बचाता है। इसीलिए अगली बार जब आप तनाव महसूस करें या अपने काम पर फोकस करने में परेशानी हो, तो अपने हेडफोन लगाकर कोई गाना सुनें।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.