हेल्दी हार्ट के लिए 3 गोल्डन रूल्स जो आसानी से कर सकते हैं आप फॉलो!

नियमित कसरत आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2018 8:52 AM IST

दिल की अच्छी सेहत के लिए लोग अलग-अलग हेल्दी तरीके इस्तेमाल करते हैं। इसी मामले में आपकी मदद के लिए हम बता रहे हैं वो 3 गोल्डन रुल्स जो एक्सपर्ट्स सभी को बताते हैं।

  1. वजन कम करें- ज़्यादा वजन आपके दिल पर भी असर डालता है। अतिरिक्त  फैट से आर्थरोक्लरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए दिल की बीमारी होने पर वेट लॉस काफी मददगार साबित होता है।
  2. रोज़ाना कसरत करें- एक्सरसाइज आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित कसरत आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करती है। यह न केवल आपके मसल्स को मज़बूत बनाती है बल्कि तनाव को दूर करने का काम करती है। इन सभी चीजों का असर आपके दिल पर भी पड़ता है और आपका दिल सही तरीके से काम कर पाता है। लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज़ शुरु करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें।
  3. हेल्दी डायट करें फॉलो – अधिकांश लोग आपको हेल्दी डायट फॉलो करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हेल्दी डायट स्ट्रोक और उसकी जटिलताओं से आपको बचाती है। जिस तरह एक अच्छी ऑयलिंग की गयी मशीन काम करती है ठीक वैसे ही आपकी हेल्दी डायट आपके दिल को काम करने में मदद करती है। इसलिए अपने भोजन में ढ़ेर सारे फल, सब्ज़ियां, मेवे, फ्लैकसीड (अलसी के बीज) और एवोकाडो शामिल करें। रोज़ाना 1 कटोरी अंगूर दिल को सेहतमंद रखने के लिए ज़रूर खाएं। इसी तरह ऑलिव ऑयल जैसे तेलों से मिलनेवाले हेल्दी फैट भी आपके दिल की सेहत बनाने का काम करते हैं। एग व्हाइट, स्किम्ड मिल्क, लो-फैट चीज़ और सादा दही जैसी चीजें भी आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर ये चीजें आपके दिल के लिए बेहतरीन और बिल्कुल सही हैं। लेकिन हेल्दी खाना खाने के अलावा यह भी ज़रूरी हो जाता है कि आप अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करते रहें। 1500 मिग्रा से अधिक नमक आपका ब्लड प्रेशर बढ़ाकर आपके दिल पर बुरा असर डाल सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source