... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 7, 2018 1:56 PM IST
क्या आपको कभी कभी आपके मुंह में मेटालिक या किसी धातु जैसा स्वाद महसूस होता है? यह स्वाद बहुत तेज़ और बुरा होता है। कल्पना कीजिए कि आप किसी स्टील जैसी धातु को अपने मुंह में रखेंगे तो जीभ पर कैसा स्वाद महसूस होगा, मेटालिक टेस्ट की समस्या से परेशान लोगों को भी अपने मुंह में धातु जैसा स्वाद महसूस होता है। यह डिस्गेज़िया (Dysgeusia) नामक बीमारी का लक्षण है, जिसमें मरीज़ के मुंह में धातु जैसा स्वाद बार बार महसूस होता है। कई लोगों को यह स्वाद बहुत परेशान करता है और कुछ लोगों को तो इससे उल्टी भी होने लगती है। अगर आपको यह समस्या ज़्यादा समय के लिए महसूस हो तो अपने डॉक्टर से मिलें। मुंह में मेटालिक स्वाद के कई कारण हो सकते हैं जैसे: एसिड रिफ्लेक्स, मुंह सूखना, डिहाइड्रेशन, धूम्रपान या स्मोकिंग। मेटालिक टेस्ट से परेशान लोग राहत के लिए ट्राई कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे।
ऑइल पुलिंग या तेल के गरारे: यह पारंपरिक तरीका आपके दांतों की सेहत और मुंह की साफ सफाई का बेहतरीन नुस्खा है साथ ही यह आपके मुंह की बदबू दूर करने का भी अच्छा तरीका है। यह आयुर्वेदिक नुस्खा मुंह में बदबू पैदा करनेवाले बैक्टेरिया को खत्म करता है। ऑइल पुलिंग का सही तरीका ये रहा:
बेकिंग सोडा भी दांतों की सफाई के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह प्लैक की परत को भी साफ कर देता है। आप बेकिंग सोडा या खाने का सोडा एक माउथवॉश के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके मुंह से मेटालिक स्वाद को खत्म करने में मदद करता है। 1 ग्लास गुनगुने पानी में चम्मचभर बेकिंग सोडा मिलाएं और इस मिश्रण से रोज़ गरारे करें।
नमक: मुंह के बैक्टेरिया को दूर करने में नमक भी एक बहुत अच्छा नुस्खा है। यह गले की सूजन से भी राहत दिलाता है। बस आधा चम्मच नमक आधा गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और उससे गरारे करें।
ग्रीन टी : एंटीऑक्सिडेंट्स और कैटचीन (catechins) से भरपूर ग्रीन टी आपके मुंह की मेटालिक बदबू से राहत दिलाती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपके मुंह में किसी भी प्रकार की सूजन से भी राहत दिलाते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock Images.
संदर्भ:
1: Lawless HT, Schlake S, Smythe J, Lim J, Yang H, Chapman K, Bolton B. Metallic taste and retronasal smell. Chem Senses. 2004 Jan;29(1):25-33. PubMed PMID:14752037.