hamburger icon
A
Read in English

हेपेटाइटिस (Hepatitis)

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Santosh Palve

हेपेटाइटिस (Hepatitis) लिवर से जुड़ी बीमारी है, जो वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है। हेपाटाइटिस में 5 प्रकार के वायरस होते हैं, जैसे- ए,बी,सी,डी और ई।

हेपेटाइटिस क्या है?

हेपेटाइटिस (Hepatitis) मूल रूप से लीवर से जुड़ी बीमारी है, जो वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है। हेपाटाइटिस में 5 प्रकार के वायरस होते हैं, जैसे- ए,बी,सी,डी और ई। इन पांचों  वायरसेस को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इनके कारण ही हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है और हर साल इसकी वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हेपेटाइटिस का टाइप बी और सी लाखों लोगों में क्रोनिक बीमारी का कारण बन रहे हैं क्योंकि इनके कारण लीवर सिरोसिस और कैंसर होते हैं। हेपेटाइटिस के बारे जागरूकता पैदा करने और जन्म के बाद बच्चे को वैक्सीन देकर उसे हेपेटाइटिस से बचाया जा सकता है।

 

हेपेटाइटिस के कितने प्रकार हैं ?

हेपाटाइटिस वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है जो वायरस के अनुसार 5 प्रकारों में विभाजित किया गया है। ये 5 प्रकार दुनिया भर के लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए है।

हेपेटाइटिस ए– WHO के अनुसार हर साल 1.4 मिलयन लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। ये दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन करन से होता है ।

हेपेटाइटिस बी- इन्फेक्टेड ब्लड के ट्रांसफ्यूशन और सिमेन और दूसरे फ्लूइड के इक्सपोशर के कारण यह संक्रमित होता है।

हेपेटाइटिस सी- यह हेपेटाइटिस सी वायरस (HCV) के कारण होता है। `यह ब्लड और इन्फेक्टेड इन्जेक्शन के इस्तेमाल से होता है।

हेपेटाइटिस डी- यह हेपेटाइटिस डी वायरस (HDV) के कारण होता है। जो लोग पहले से एचबीवी वायरस के इन्फेक्टेड होते हैं वे ही इस वायरस से संक्रमित होते हैं। एचडीवी और एचबीवी दोनों के एक साथ होने के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

हेपेटाइटिस ई- हेपेटाइटिस ई वायरस (HEV) के कारण यह होता है। दुनिया के ज्यादातर देशों में हेपेटाइटिस के संक्रमण का यही कारण है। यह विषाक्त पानी और खाना के कारण ज्यादा होता है।

इसके अलावा हेपेटाइटिस को गम्भीरता के आधार पर भी पहचाना जाता है-

एक्यूट हेपेटाइटिस- अचानक लीवर में सूजन होता है जिसका लक्षण छह महीने तक रहता है और रोगी धीरे-धीरे ठीक होने लगता है। एचएवी इन्फेक्शन के कारण आम तौर पर एक्यूट हेपैटाइटिस होता है।

क्रॉनिक हेपेटाइटिस- क्रॉनिक एचसीवी इन्फेक्शन से 13-150 मिलयन लोग दुनिया भर में प्रभावित होते हैं। लीवर कैंसर और लीवर के बीमारी के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग मरते हैं। एचइवी इन्फेक्शन क्रॉनिक रोगी का इम्यून सिस्टेम भी बूरी तरह से इफेक्ट होता है।

हेपेटाइटिस के कारण क्या हैं?

लीवर में सूजन होने के कारण हेपेटाइटिस रोग होता है।  इस वायरल इन्फेक्शन के कारण जान को खतरा भी हो सकता है मतलब हेपेटाइटिस एक जानलेवा इंफेक्शन है। इसके कई कारण हो सकते हैं:

वायरल इन्फेक्शन:  खासकर, हेपेटाइटिस ए,  हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी वायरल इंफेक्शन के कारण होता है।

ऑटोइम्यून स्थितियां: अक्सर, शरीर के इम्यून सेल से यह पता चलता है कि लीवर की सेल्स को डैमेज पहुंच रहा है।

शराब पीना: अल्कोहल हमारे लीवर द्वारा डायरेक्टली मेटाबोलाइज़्ड होता है, जिसके कारण यह शरीर के दूसरे भागों में भी इसका सर्कुलेशन होने लगता है। इसलिए, जब कोई बहुत अधिक शराब या अल्कोहल का सेवन करता है, तो उस व्यक्ति के लिए हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।

दवाइयों का साइड-इफेक्ट्स: यह भी एक कारण है हेपेटाइटिस का।  कुछ विशेष दवाइयों के ज़्यादा सेवन से लीवर सेल्स में सूजन होने लगती है और हेपेटाइटिस का रिस्क बढ़ जाता है।

हेपेटाइटिस के लक्षण क्या हैं ?

अक्यूट हेपेटाइटिस की शुरुआत में बहुत स्पष्ट लक्षण नहीं दिखायी पड़ते हैं। लेकिन, इंफेक्शियस और क्रोनिक हेपेटाइटिस में ये समस्याएं काफी स्पष्ट तरीके से लक्षण के तौर पर दिखायी पड़ती हैं:


  • जॉन्डिस या पीलिया

  • यूरीन का रंग बदलना

  • बहुत अधिक थकान

  • उल्टी या जी मिचलाना

  • पेट दर्द और सूजन

  • खुजली

  • भूख ना लगना या कम लगना

  • अचानक से वज़न कम हो जाना

हेपेटाइटिस का निदान क्या है?

लक्षणों को ध्यान में रखते हुए और स्थिति की गम्भीरता के आधार पर डॉक्टर्स हेपेटाइटिस का निदान करते हैं। लीवर में सूजन, त्वचा की रंगत पीली होना, पेट में में फ्लूइड होना आदि को देखकर फिज़िकल एक्ज़ामिनेशन करने को कहते हैं। इसके लिए इन टेस्ट को करने की सलाह दी जाती है-


  • पेट का अल्ट्रासाउन्ड

  • लीवर फंक्शन टेस्ट

  • ऑटोइम्यून ब्लड मार्कर टेस्ट

  • लिवर बायोपसी

हेपेटाइटिस का उपचार क्या है?

अक्यूट हेपेटाइटिस कुछ हफ्ते में कम होने लगते हैं और मरीज़ को आराम मिलने लगता है। जबकि,  क्रोनिक हेपेटाइटिस के लिए दवाई लेने की ज़रूरत होती है। लीवर खराब हो जाने पर लीवर ट्रांसप्लैनटेशन भी एक विकल्प है।

हेपेटाइटिस में डायट कैसी होनी चाहिए?

हेल्दी डायट की मदद से हेपेटाइटिस की समस्या को मैनेज करना आसान हो जाता है। हालांकि, स्थिति की गम्भीरता और लीवर की सूजन के आधार पर डायट निर्धारित की जाती है। साथ ही डायट से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखने से भी मदद होती है। :


  • अपनी डायट में फूलगोभी, ब्रोकोली, बीन्स, सेब, एवाकाडो का समावेश करें।

  • प्याज़ और लहसुन जैसे पारम्परिक मसालों को अपने भोजन में शामिलकरें।

  • खूब पानी पीएं, ताज़े फलों का जूस पीएं।

  • अल्कोहल का सेवन कम करें, गेंहू का सेवन कम करें।

  • जंक फूड, मैदे से बने फूड्स, प्रोसेस्ड फूड और मीठी चीज़ों के सेवन से बचें।

  • भोजन को चबा-चबाकर खाएं। इससे, भोजन पचने में आसानी होगी।

  • एक साथ भारी भोजन करने की बजाय कम मात्रा में 4-6 बार भोजन करें।

हेपेटाइटिस से बचाव क्या हैं?

हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयाल करने से हो सकता है।  इसके अलावा बच्चों को हेपेटाइटिस से सुरक्षित रखने के लिए लिए वैक्सीन्स दी जा सकती हैं। सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन [ Center for Disease Control and Prevention (CDC)] के अनुसार 18 साल के उम्र तक और उससे वयस्क लोगों को 6-12 महीने में 3 डोज़ दी जानी चाहिए। इस तरह उन्हें ,हेपेटाइटिस से पूर्ण सुरक्षा मिलेगी। साथ ही इन बातों का ख्याल रखें-


  • अपना रेजर, टूथब्रश और सूई को किसी से शेयर न करें, इससे इन्फेक्शन का खतरा कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

  •  टैटू करवाते समय सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल सुनिश्चित करें ।

  •  कान में छेद करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उपकरण सुरक्षित और इंफेक्शन-फ्री हैं।

  • सेफ सेक्स

More From हेपेटाइटिस (Hepatitis)

All
News
Photos
Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के प्रकोप से इन 5 वायरल इंफेक्शन के संक्रमण का खतरा बढ़ा

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के प्रकोप से इन 5 वायरल इंफेक्शन के संक्रमण का खतरा बढ़ा

दिल्ली में आई बाढ़ ने यहां के लोगों के लिए कई परेशानियां बढ़ा दी हैं यही नहीं बाढ़ की वजह से लोगों में वायरल इंफेक्शन के संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है आइए जानते है व कौन से वायरल इंफेक्शन है जिनके फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है।

अमिताभ बच्चन का 75 % लिवर है डैमेज, पीड़ित हैं हेपेटाइटिस बी से, जानें क्या है यह बीमारी

अमिताभ बच्चन का 75 % लिवर है डैमेज, पीड़ित हैं हेपेटाइटिस बी से, जानें क्या है यह बीमारी

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 79 की उम्र में भी वे काफी हेल्दी और फिट नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें लिवर डिजीज हेपेटाइटिस बी की समस्या है। जानें, हेपेटाइटिस बी के बारे में यहां....

वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित 10 फीसदी को ही मिल पाता है इलाज : डब्लूएचओ

वायरल हेपेटाइटिस से पीड़ित 10 फीसदी को ही मिल पाता है इलाज : डब्लूएचओ

लाखों लोग दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में वायरल हेपेटाइटिस से संक्रमित हैं और संक्रमित 10 लोगों में करीब एक व्यक्ति को ही अपनी स्थिति की जानकारी है।

हेपेटाइटिस क्या है? कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान

हेपेटाइटिस क्या है? कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान

Hepatitis Symptoms in Hindi: हेपेटाइटिस ई गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा घातक होता है। इसी तरह हेपेटाइटिस डी का खतरा उन मरीजों को ज्यादा रहता है, जिन्हें पहले से हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो। जानें, हेपेटाइटिस के कुछ लक्षण....

Viral Hepatitis in Hindi: वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जरूर रखें ये जानकारी

Viral Hepatitis in Hindi: वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जरूर रखें ये जानकारी

हेपेटाइटिस की बीमारी खतरनाक बीमारी है। कई बार Viral Hepatitis की वजह से लिवर का कैंसर भी हो जाता है। इस बीमारी से बचाव ही इसका इलाज है। आज ‘वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2021’ के मौके पर सर गंगा राम हॉस्पिटल (नई दिल्ली) के गैस्ट्रोएन्टरोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष रंजन हमें लिवर से जुड़ी इस गंभीर बीमारी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

हेपेटाइटिस से हर 30 सेकेंड में होती है 1 व्यक्ति की मौत, हर साल मरते हैं 11 लाख लोग

हेपेटाइटिस से हर 30 सेकेंड में होती है 1 व्यक्ति की मौत, हर साल मरते हैं 11 लाख लोग

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर जानिए यह दिवस क्यों मनाया जाता है और विश्व हेपेटाइटिस दिवस की 2021 की थीम क्या है साथ ही हम जानेंगे कि आखिर हेपेटाइटिस होता क्या है?

क्या सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी ही है? जानें कितना संभव है इसका इलाज

क्या सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी ही है? जानें कितना संभव है इसका इलाज

हर साल 10 लाख लोग हेपेटाइटिस बी के कारण मरते हैं। संक्रमित व्यक्ति से यह रोग दूसरों में भी फैल सकता है। इसके बावजूद लोग इसे लेकर उतने गंभीर नहीं हैं जितना होना चाहिए। हेपेटाइटिस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको हेपेटाइटिस बी से संबंधित जरूरी बातें बता रहे हैं साथ ही यह भी जानेंगे कि हेपेटाइटिस बी का इलाज किस स्तर तक संभव है।

क्या डायबिटीज में हेपेटाइटिस सी होने का बढ़ जाता है खतरा?

क्या डायबिटीज में हेपेटाइटिस सी होने का बढ़ जाता है खतरा?

Hepatitis C and Diabetes: डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह चिंता रहती है कि क्या उन्हें हेपेटाइटिस सी हो सकता है? क्या डायबिटीज और हेपेटाइटिस सी के बीच कोई लिंक है? आज 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2020' पर जानते हैं, हेपेटाइटिस सी क्या है और इसका डायबिटीज से क्या संबंध हैं....

क्या आपका बच्चा हेपेटाइटिस का हो गया है शिकार? रखें इस तरह उसका ख्याल

क्या आपका बच्चा हेपेटाइटिस का हो गया है शिकार? रखें इस तरह उसका ख्याल

बच्चों के लिए हेपेटाइटिस बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में हमें बच्चों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।अगर आपका बच्चा भी हेपेटाइटिस का शिकार हो चुका है, तो उसका आप इन तरीकों से देखभाल कर सकते हैं।

Amitabh Bachchan Health Diseases in Hindi, अमिताभ व अभिषेक बच्चन सहित ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी हुए कोरोना संक्रमित, सबकी दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Amitabh Bachchan Health Diseases in Hindi, अमिताभ व अभिषेक बच्चन सहित ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी हुए कोरोना संक्रमित, सबकी दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन की दूसरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब एश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि, जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Amitabh bachchan Coronavirus positive in Hindi, अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना से हुए संक्रमित, नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती

Amitabh bachchan Coronavirus positive in Hindi, अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना से हुए संक्रमित, नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। हालांकि, दोनों में कोरोना इंफेक्शन के लक्षण बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन बिग बी की मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स अधिक सावधानी बरत रहे हैं।

Side Effects of Fashion in Hindi, युवाओं की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं ये फैशन ट्रेंड्स

Side Effects of Fashion in Hindi, युवाओं की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं ये फैशन ट्रेंड्स

साइज जीरो, टैटू बनवाना, पीयर्सिंग आदि का क्रेज युवक-युवतियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन इनसे होने वाले सेहत नुकसान को अक्सर ये नजरअंदाज कर देते हैं। जानें, किस तरह से फैशन ट्रेंड्स आपकी सेहत के लिए बन सकते हैं आफत...

हेपेटाइटिस के लिए योग

हेपेटाइटिस के लिए योग

yoga for hepatitis : योग के जरिए हेपेटाइटिस के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आसनों में पवनमुक्तासन और मंडूकासन करने से हेपेटाइटिस की समस्या से आप बचे रह सकते हैं। इन दोनों योगासन से लीवर की मसाज होती है और लीवर हेल्दी रहता है। 

Yoga for Hepatitis : बचना है हेपेटाइटिस से तो करें ये दो आसन

Yoga for Hepatitis : बचना है हेपेटाइटिस से तो करें ये दो आसन

योग के जरिए हेपेटाइटिस से बच सकते हैं और इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। कुछ आसन जैसे मंडूकासन और पवनमुक्तासन इसमें खास तौर से उपयोगी है। जानें, इन दोनों आसनों को करने की विधि...

Viral Hepatitis : आम है 16 से 30 आयु वर्ग में वायरल हेपेटाइटिस, जानें इसके बारे में

Viral Hepatitis : आम है 16 से 30 आयु वर्ग में वायरल हेपेटाइटिस, जानें इसके बारे में

हर साल वायरल हेपेटाइटिस के कारण लगभग 2,50,000 लोगों की मृत्यु हो जाती है। वायरल हेपेटाइटिस अब तीन घातक संक्रामक बीमारियों- एचआईवी/एड्स, मलेरिया और टीबी के समकक्ष है।

Hepatitis : जानें, फिट रहने के लिए लिवर को सेहतमंद रखना क्यों है जरूरी ?

Hepatitis : जानें, फिट रहने के लिए लिवर को सेहतमंद रखना क्यों है जरूरी ?

हेपेटाइटिस मुख्य रूप से पांच प्रकार का होता है- ए, बी, सी, डी और ई। यह जानलेवा भी हो सकता है। लाखों लोग हेपेटाइटिस बी और सी के कारण गंभीर बीमारी का शिकार हैं, जो लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का रूप ले सकता है। हालांकि, समय पर निदान के द्वारा 80 फीसदी मामलों में इसका इलाज संभव है।

हेपेटाइटिस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी

हेपेटाइटिस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी

लिवर की बीमारियों में हेपेटाइटिस और फैटी लिवर (hepatitis and fatty liver) दोनों ही खतरनाक हैं. दोनों ही इंसान के खान-पान और रहन-सहन के कारण होती है. लिवर की न दो बीमारियों के बारे में जानकारी बेहद जरूरी होती है.

Monsoon Diseases : मॉनसून में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, जरूर करवाएं ये टेस्ट

Monsoon Diseases : मॉनसून में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, जरूर करवाएं ये टेस्ट

मानसून में इम्यून सिस्टम धीमी गति में काम करता है, इसलिए इस मौसम में लोगों को बुखार सबसे ज्यादा होता है। कुछ बुखार तो आसानी से ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ को ठीक करने के लिए उचित मेडिकल टेस्ट करना पड़ता है। यहां हम कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बता रहे हैं जो मॉनसून (Monsoon Diseases) में सबसे ज्यादा होती हैं और उनसे संबंधित जरूरी (Test of monsoon diseases) टेस्ट क्या हैं, उसे भी जानें।

हेपेटाइटिस ई वायरस बारिश में खतरनाक, जानें लक्षण और उपचार

हेपेटाइटिस ई वायरस बारिश में खतरनाक, जानें लक्षण और उपचार

हेपेटाइटिस एक गंभीर संक्रामक बीमारी है. बरसात के मौसम में Hepatitis E के वायरस का संक्रमण ज्यादा होता है. पानी और खाने से हेपेटाइटिस ई वायरस शरीर में प्रवेश करते हैं.

Page 1 of 3