hamburger icon
A
Read in English

हेपेटाइटिस इंफेक्शन के दौरान क्या खाना चाहिए?

हेपेटाइटिस के संक्रमण से तुरंत राहत के लिए पर्याप्त पोषण और संतुलित आहार आवश्यक है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 10, 2018 11:20 AM IST

हेपेटाइटिस लीवर की सूजन है, जो आमतौर पर वायरस के कारण होती है। एंटीवायरल दवाइयों की मदद से इसका इलाज किया जाता है। हेपेटाइटिस संक्रमण के कई अन्य कारण भी हैं। दवाओं के अलावा, एक जल्दी ठीक होने के लिए अच्छे आहार का पालन करना महत्वपूर्ण है। हेपेटाइटिस के दौरान आहार या डायट से जुड़ी कई बातें कही जाती हैं जैसे, हेपेटाइटिस के मरीज़ों को पीले-रंग का भोजन नहीं खाना चाहिए।

अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष जाम्बवलीकर कहते हैं कि हेपेटाइटिस के संक्रमण से तुरंत राहत के लिए पर्याप्त पोषण और संतुलित आहार आवश्यक है। आपके आहार में प्रोटीन और कैलोरी की अधिक मात्रा होनी चाहिए क्योंकि आपके शरीर को बीमारी से क्षतिग्रस्त ऊतकों या सेल्स को पुनर्जीवित करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी।

अपने खान-पान के तरीकों पर ध्यान दें और अगर आप हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं तो आपको कुछ चीज़ों से परहेज करें।

आपको ये चीज़ें खानी चाहिए-

साबुत अनाज- डॉ. मनीष जाम्बवलीकर का कहना है कि जब आप हेपेटाइटिस से उबरने की कोशिश कर रहे हैं तो फाइबर से भरे, पौष्टिक साबुत अनाज को अपने आहार में एक महत्वपूर्ण स्थान दें। ये पाचन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।

फल और सब्जियां- लीवर की बीमारी से राहत के लिए फल और सब्जियां मरीज़ के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। ये आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए हैं और पचाने में आसान हैं। इसके अलावा, वे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं, जो लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं।

तेल- अपने आहार में सभी हाइड्रोजनीकृत ऑयल्स की बजाय स्वस्थ तेलों का इस्तेमाल शुरु करें। ऑलिव ऑयल, कैनोला ऑयल और फ्लैक्सीड ऑयल में हेल्दी फैट होते हैं और हेपेटाइटिस के रोगियों को इनके सेवन की सलाह दी जाती है।

प्रोटीन- लो-फैट मिल्क और डेयरी उत्पाद जैसे हेल्दी प्रोटिन्स लीन मीट, बीन्स, अंडे और सोया से बने उत्पाद हेल्दी लीवर डायट का हिस्सा बन सकते हैं।