Hepatitis के मरीज़ों को डायट में नहीं करनी चाहिए ये ग़लतियां।
जानना चाहते हैं कि हेपेटाइटिस इंफेक्शन के दौरान आपकी डायट कैसी होनाी चाहिए? पढ़ें यह आर्टिकल
हेपेटाइटिस(Hepatitis) लीवर की सूजन है, जो आमतौर पर वायरस के कारण होती है। एंटीवायरल दवाइयों की मदद से इसका इलाज किया जाता है। हेपेटाइटिस संक्रमण के कई अन्य कारण भी हैं। दवाओं के अलावा, एक जल्दी ठीक होने के लिए अच्छे आहार का पालन करना महत्वपूर्ण है। हेपेटाइटिस के दौरान आहार या डायट से जुड़ी कई बातें कही जाती हैं जैसे, हेपेटाइटिस के मरीज़ों को पीले-रंग का भोजन नहीं खाना चाहिए।
अपोलो हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मनीष जाम्बवलीकर कहते हैं कि हेपेटाइटिस के संक्रमण से तुरंत राहत के लिए पर्याप्त पोषण और संतुलित आहार आवश्यक है। आपके आहार में प्रोटीन और कैलोरी की अधिक मात्रा होनी चाहिए क्योंकि आपके शरीर को बीमारी से क्षतिग्रस्त ऊतकों या सेल्स को पुनर्जीवित करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी।
अपने खान-पान के तरीकों पर ध्यान दें और अगर आप हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं तो आपको कुछ चीज़ों से परहेज करें।
आपको ये चीज़ें खानी चाहिए-
साबुत अनाज- डॉ. मनीष जाम्बवलीकर का कहना है कि जब आप हेपेटाइटिस से उबरने की कोशिश कर रहे हैं तो फाइबर से भरे, पौष्टिक साबुत अनाज को अपने आहार में एक महत्वपूर्ण स्थान दें। ये पाचन के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।
फलों और सब्जियां- लीवर की बीमारी से राहत के लिए फल और सब्जियां मरीज़ के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। ये आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए हैं और पचाने में आसान हैं। इसके अलावा, वे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं, जो लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं।
तेल- अपने आहार में सभी हाइड्रोजनीकृत ऑयल्स की बजाय स्वस्थ तेलों का इस्तेमाल शुरु करें। ऑलिव ऑयल, कैनोला ऑयल और फ्लैक्सीड ऑयल में हेल्दी फैट होते हैं और हेपेटाइटिस के रोगियों को इनके सेवन की सलाह दी जाती है।
प्रोटीन- लो-फैट मिल्क और डेयरी उत्पाद जैसे हेल्दी प्रोटिन्स लीन मीट, बीन्स, अंडे और सोया से बने उत्पाद हेल्दी लीवर डायट का हिस्सा बन सकते हैं।
खाद्य पदार्थ जिनसे परहेज करना चाहिए-
सैचुरेटेड और ट्रांस फैट- सैचुरेटेड और ट्रांस फैट जैसे रेड मीट, बेक किए हुए उत्पाद, होल-मिल्क और पनीर, मक्खन और क्रीम, तली हुई चीज़ें और जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।
शराब- शराब लीवर के कार्यों को प्रभावित कर सकता है और उस पर दबाव डाल सकता है।
ओटीसी दवा – डॉ. जाम्बवलीकर का कहना है कि डॉक्टर की सलाह के बाज़ार से खरीदकर दवाइयां लेने से पूरी तरह से बचना चाहिए। इसी तरह आपको विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से भी बचना चाहिए।
सैचुरेटेड खाद्य पदार्थ- हेपेटाइटिस से राहत पाने के लिए प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचना सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ये लीवर के लिए मुश्किलें पैदा करता है और इसमें पोषक तत्व भी नहीं होते हैं। प्रोसेस्ड ब्रेड, चीज और लगभग सभी तरह के फास्ट फूड आइटम भी हेपेटाइटिस के दौरान नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इनके चलते रिकवरी में देर हो सकती है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock