Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Hepatitis C: जानिए हेपेटाइटिस सी के बारे में, जिसकी पहचान अब भी है मुश्किल

हेपेटाइटिस खतरनाक बीमारी है। इसके कई रूप है पर इनमें हेपेटाइटिस सी को सबसे ज्‍यादा खतरनाक माना जाता है। आइए जानते हैं क्‍या है इसकी वजह और कैसे करें इससे बचाव।

Hepatitis C: जानिए हेपेटाइटिस सी के बारे में, जिसकी पहचान अब भी है मुश्किल
हेपेटाइटिस खतरनाक बीमारी है। इसके कई रूप है पर इनमें हेपेटाइटिस सी को सबसे ज्‍यादा खतरनाक माना जाता है। आइए जानते हैं क्‍या है इसकी वजह और कैसे करें इससे बचाव। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : July 26, 2019 1:47 PM IST

हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C) वायरस एचसीवी (HCV) की वजह से होता है। पर यह फैलता संक्रमण के कारण है। इसलिए इसे (Hepatitis C)  को संक्रामक बीमारी कहा जाता है। इसका सबसे ज्‍यादा खतरा संक्रामक पानी और संक्रामक खून के कारण होता है। इसलिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि पानी और खून दानों के ही मामले में बहुत सावधान रहें। वरना इससे लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है।

क्‍या है हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C)

एक संक्रामक रोग है। जो हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C) वायरस एचसीवी (HCV) की वजह से होता है। एक बार वायरस के प्रवेश करने पर यह लिवर को पूरी तरह डैमेज कर देता है। जिसकी पहचान बहुत बाद में हो पाती है। कुछ मामलों में सिरोसिस से पीड़ित रोगियों को लिवर कैंसर होने का जोखिम भी रहता है। यह रक्‍त से फैलने वाला संक्रामक रोग है और केवल मनुष्‍य से मनुष्‍य को फैलता है। इस वायरस का सोर्स कोई भी पशु नहीं है।

क्‍यों होता है हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C)

हेपेटाइटिस सी (Hepatitis C)  खून के द्वारा फैलने वाला संक्रमण है। यह संक्रमित खून के द्वारा किसी व्‍यक्ति के शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए डॉक्‍टर यह हिदायत देते हैं कि कभी भी रक्‍त की आवश्‍यकता होने पर जरूरी जांच के बाद ही किसी का रक्‍त स्‍वीकार करना चाहिए। न तो यह छींकने या खांसने से फैलता है और न ही किसी की टॉयलेट सीट प्रयोग करने से आपको हो सकता है। पेट की नसों और आहार नली में सूजन के साथ-साथ लीवर इंफेक्शन की सबसे बड़ी वजह भी यही संक्रमण है।

Also Read

More News

ये भी हैं कारण

ज्‍यादा शराब का सेवन (Hepatitis C)

यह लिवर से संबंधित बीमारी है। जो धीरे-धीरे प्रकट होती है। हेपेटाइटिस सी के 50 फीसदी मामलों में इसकी वजह ज्‍यादा शराब का सेवन रहा। अब यह न सोचे कि किसी एक ब्रांड की शराब से हेपेटाइटिस सी हो सकता है और दूसरे महंगे ब्रांड वाली शराब से नहीं। किसी भी तरह की शराब आपके लिवर की सेहत को प्रभावित करती ही है।

संक्रमित अर्थात गंदा पानी (Hepatitis C)

मॉनसून में कहा जाता है कि यह गंदे पानी के सेवन से भी हो सकता है। पानी में मौजूद वायरस जब पेट में प्रवेश करते हैं तो उससे संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। पर इसके प्रकट होने में और समय लग सकता है। फि‍र भी डॉक्‍टर इस बात की हिदायत देते हैं कि पानी को बहुत सावधानी से ही प्रयोग करना चाहिए।

बहुत साधारण हैं इसके लक्षण (Hepatitis C)

भूख कम लगना, थकान होना, जी मचलाना, जोड़ों में दर्द और लीवर इंफेक्शन के साथ वजन कम होते जाना ये वे आम लक्षण हैं जो हेपेटाइटिस सी होने पर दिखाई देते हैं। पर अकसर लोग इनके बारे में भ्रमित हो जाते हैं। ऐसा भी देखने में आया कि मरीज हेपेटाइटिस सी से पीडि़त था और परिजन उसका पीलिया का इलाज करते रहे।

बरतें यह सावधानी (Hepatitis C)

हेपेटाइटिस होने पर या हेपेटाइटिस के लक्षण महसूस होने पर यह बहुत जरूरी है कि आप अपने रूटीन, व्‍यायाम और आहार पर बहुत ध्‍यान दें। शरीर के लिए जरूरी पोषण लीवर के काम को सुचारु रुप से करने में उसकी मदद करने के साथ उसे स्वस्थ भी रखता है। हर रोज व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जरूर रखें ये जानकारी

About the Author

... Read More