Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेपेटाइटिस बी या हेपिटाइटिस सी, जानिए लिवर से जुड़ी कौन सी बीमारी है ज्यादा खतरनाक

हेपेटाइटिस बी संक्रमण दुनिया भर में न केवल हेपेटाइटिस सी की तुलना में अधिक आम है, बल्कि यह हेपेटाइटिस सी की तुलना में 5-10 गुना अधिक संक्रामक भी है।

हेपेटाइटिस बी या हेपिटाइटिस सी, जानिए लिवर से जुड़ी कौन सी बीमारी है ज्यादा खतरनाक

Written by Atul Modi |Updated : July 31, 2023 12:28 PM IST

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2023: हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यह दिन डॉक्टर बारूक ब्लम वर्ग के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। डॉ बारूक ने इस खतरनाक बीमारी से लोगों को बचाने के लिए एक टीका आविष्कार किया था। हेपेटाइटिस बीमारी 5 तरह की होती है इसमें से सबसे ज्यादा खतरनाक हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी को माना जाता है। यह दोनों ही बीमारी समय पर इलाज न मिलने पर घातक साबित हो सकती हैं, आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया में कम से कम तीन सौ मिलियन से अधिक हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रसित लोग हैं।

हेपेटाइटिस बी

यह एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है जिसमें लिवर पर असर होता है यहां तक कि इस बीमारी के कारण लिवर कैंसर या सिरोसिस भी हो सकता है। हेपेटाइटिस बी वैजाइनल फ्लूइड, सीमन, ब्लड या सलाइवा से फैल सकती है जन्म के तुरंत बाद नवजात को इस बीमारी से सुरक्षा देने के लिए हेपेटाइटिस बी का वैक्सीन दिया जाता है।

हेपेटाइटिस सी

यह है ब्लड से फैलने वाली बीमारी है जोकि ब्लड ट्रांसफ्यूजन या किसी भी एक व्यक्ति के प्रयोग किए इंजेक्शन से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। यदि बच्चे के जन्म के दौरान मां इस बीमारी से संक्रमित है तो बच्चे को हो सकती है अथवा सेक्सुअल रिलेशन के दौरान संपर्क में आने से भी यह बीमारी फैल सकती है।

Also Read

More News

हेपेटाइटिस बी और सी में क्या है अंतर

हेपेटाइटिस बी और सी दोनों ही वायरस से फैलने वाली या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान अथवा सेक्सुअल रिलेशन के दौरान फैलने वाली बीमारियां हैं। हेपेटाइटिस बी सबसे आम बीमारी है आंकड़ों के मुताबिक यह हेपेटाइटिस सी के मुकाबले ज्यादा फैलती है।

कौन सी बीमारी है घातक

दोनों ही बीमारियां इलाज न मिलने पर लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लिवर कैंसर का कारण भी बन सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें बचाव

  • असुरक्षित यौन संबंध से बचें।
  • डिस्पोजल इंजेक्शन का प्रयोग करें।
  • ब्लड ट्रांसफ्यूजन किसी अच्छे बैंक के द्वारा करें।
  • यदि सैलून में शेव बनवा रहे हैं तो साफ-सुथरे उपकरणों का प्रयोग करें।
  • रजिस्टर्ड जगह से ही टैटू बनवाएं।
  • किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए हेपेटाइटिस बी वैक्सीन जरूर लें।
  • लिवर को ठीक रखने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करें।

About the Author

... Read More