मानसिक समस्याओं के शिकार लोगों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर, जानें मानसिक समस्याओं के कारण, लक्षण

ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च डिपार्टमेंट ने मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए सुसाइड हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया है, जिसमें मनोचिकित्सक और विशेषज्ञ 24 घंटे उपबल्ध रहेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 19, 2020 8:18 AM IST

Mental problems: ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल के स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च डिपार्टमेंट ने मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए सुसाइड हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया है, जिसमें मनोचिकित्सक और विशेषज्ञ 24 घंटे उपबल्ध रहेंगे। जिले के निवासी अगर किसी तरह के डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो वो कॉल कर सकते हैं। यहां बैठे डॉक्टर्स आपको आपकी समस्याओं का समाधान बताएंगे। हालांकि, जिले में पिछले 3 से 4 महीनों में 100 से ज्यादा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं।

मौजूदा हालातों को देखते हुए ये हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। जिले के निवासियों के लिए दो हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं, एक मोबाइल और एक लैंड लाइन नम्बर ,यहां 24 घंटे समस्याओं को सुनने के लिए डॉक्टर्स बैठेंगे जो आपकी बातों को सुनेंगे और आपके मन में आ रहे गलत विचारों को लेकर आपको समाधान बताएंगे।

शारदा अस्पताल के प्रोफेसर एंड हेड ऑफ द डिपार्टमेंट कुनाल कुमार ने बताया, "हमने 10 दिन पहले ही इस सुविधा को शुरू किया है, पहले भी हम हेल्पलाइन नम्बर के जरिये लोगों की समस्याओं (Mental problems in hindi) को सुनते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से हमारे पास काफी कॉल आने लगे। लोग बीते कुछ महीनों में काफी परेशान हैं। "

डिप्रेशन या अवसाद से बचने के लिए बेस्ट डिप्रेशन ऐप्स, मेंटल हेल्थ सही रखने में करते हैं मदद

लॉकडाउन की बोरियत को ना बनने दें डिप्रेशन की वजह, इन 5 आयुर्वेदिक डायट टिप्स से रहें मेंटली फिट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source