Heel pain in the morning: सुबह उठकर चलते समय होता है एड़ियों में दर्द? जानें क्या है इसके कारण, लक्षण और इलाज
Heel pain in the morning: सुबह उठकर चलते समय होता है एड़ियों में दर्द? जानें क्या है इसके कारण, लक्षण और इलाज
सुबह के समय होने वाले एड़ी के दर्द के पीछे कई बार कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को यह समस्या हो रही है, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 16, 2022 12:44 PM IST
कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिन्हें शुरू में हम शुरू में नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में वे ज्यादा गंभीर हो जाती हैं। कुछ लोग अक्सर सुबह के समय एड़ियों में तेज दर्द की शिकायत करते हैं और सुबह उठने के कुछ देर बाद तक उनसे चला भी नहीं जाता है। कुछ लोगों एड़ियों में इतना दर्द होता है, जमीन पर पैर रखते ही चीख निकल जाती है। ऐसी स्थितियों को अनदेखा करना कई बार मंहगा पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के समय में होने वाला एड़ियों का दर्द जरूर नहीं है सभी मामलों में सामान्य हो, कई बार यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में हम सुबह के समय होने वाले एड़ियों के दर्द, उसके लक्षण, कारण व इलाज के बारे जानेंगे।
एड़ियों में दर्द होने के लक्षण
वैसे तो एड़ियों में दर्द होना अपने आप में एक लक्षण है, लेकिन अक्सर इसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं।
एड़ी की हड्डी को छूने पर तेज दर्द होना
सुबह के समय पैर जमीन पर रखने से तेज दर्द होना
दर्द के साथ-साथ चुभन महसूस होना
हर समय हल्का दर्द रहना
एड़ी में सूजन व लालिमा दिखाई पड़ना
एड़ी की हड्डी दिखने में असामान्य होना
एड़ियों में दर्द होना का कारण
सुबह के समय एड़ियों में दर्द होना आमतौर पर मांसपेशियों में अकड़न या ऐंठन से जुड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिनमें निम्न शामिल है -
प्लांटर फैसीआइटिस - पैर के तलवे में एक मोटा पट्टा होता है, जो एड़ी की हड्डी को पैर के उंगलियों व अंगूठे के साथ जोड़ने का काम करता है। जब इस पट्टे में सूजन व लालिमा आ जाती है, तो उस स्थिति को प्लांटर फैसीआइटिस कहा जाता है। कई बार यह सूजन पूरे पैर के तलवे में फैल जाती है, जिससे एड़ी में भी गंभीर दर्द होन लगता है और मरीज पैर को जमीन पर नहीं रख पाता है।
अकिलिस टेन्डोनिटिस - इस बीमारी को टेन्डोनिटिस ऑफ द हील भी कहा जाता है। इसमें अकिलिस टेंडन क्षतिग्रस्त हो जाता है और यह वो टेंडन है, तो पिंडली की मांसपेशी को एड़ी की हड्डी से जोड़ती है। यह आमतौर पर स्पोर्ट्स गतिविधियों में भाग लेने वाले लोगों में अधिक देखा जाता है।
रूमेटाइड आर्थराइटिस - यह स्वप्रतिरक्षित रोगों से जुड़ा गठिया का एक प्रकार है। जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली किसी गड़बड़ी के कारण शरीर के जोड़ों को नुकसान पहुंचाने लग जाती हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस का कोई इलाज नहीं है, हालांकि अगर समय रहते इसकी देखभाल की जाए तो शायद इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
ऑस्टियोपोरोसिस - हड्डियों में कमजोरी होने की स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस भी कहा जाता है। अगर किसी कारण से व्यक्ति की हड्डियां कमजोर पड़ गई हैं, तो उसकी एड़ियों में दर्द होने का खतरा बढ़ जाता है।
एड़ियों में दर्द का इलाज
अगर आपकी एड़ियों में हल्का दर्द है और सुबह के समय कुछ ही समय तक रहता है, तो इसे कुछ घरेलू उपायों के साथ ठीक किया जा सकता है। जैसे गर्म सिकाई और गुनगुने पानी में नमक डालकर सिकाई करना आदि। हालांकि, अगर आपको लगातार एक या दो दिन से यह समस्या हो रही है और घरेलू दवाओं से ठीक नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ बार कोई गंभीर बीमारी एड़ी के दर्द का पीछे का कारण हो सकती है, जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.