Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
When to See a Doctor for Heavy Periods : पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें पेट में दर्द, ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स सामान्य हैं। इसके अलावा कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है। अगर आपको दिनभर में 3 से 4 पैड बदलने के बजाय 7-8 पैड बदलने की जरूरत पड़ रही है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है, जिसे लेकर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा और भी कई लक्षण हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप डॉक्टर के पास जा सकती हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होने पर कब डॉक्टर को दिखाने की है जरूरत?
किसी की पीरियड साइकिल 4 दिन की होती है, तो किसी की 5-6 दिन की होती है। लेकिन अगर आपका पीरियड 7 दिन से अधिक समय तक चले, तो यह चिंता का कारण हो सकता है। लंबे समय तक ब्लीडिंग होने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया हो सकता है।
पीरियड्स में अक्सर खून के छोटे थक्के बनते हैं, लेकिन यदि आपके मामले में खून के बड़े थक्के बनते हैं, तो यह ब्लीडिंग फ्लो असामान्य हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते आपको बेहतर उपचार मिल सके।
ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया हो सकता है। इस वजह से कई महिलाओं को कमजोरी, थकावट, चक्कर आना और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। अगर आपको यह लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द होता है, लेकिन अगर दर्द असहनीय हो या दिन-ब-दिन बढ़ता जाए, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। अगर आप दवाई लेने के बावजूद आराम नहीं महसूस कर पाती हैं तो एक बार आपको डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।
समय से पहले पीरियड्स आना या समय बीत जाने के बाद पीरियड्स आना भविष्य में थायराइड और गर्भाशय संबंधित समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हार्मोनल असंतुलन - जब महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, तो इससे ज्यादा ब्लीडिंग हो सकता है। यह असंतुलन ओवुलेशन के दौरान ब्लीडिंग को प्रभावित कर सकता है।
गर्भाशय में गांठ - यदि किसी महिला के गर्भाशय में गांठ या ट्यूमरहै, तो इस वजह से भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकते हैं जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
थायराइड की परेशानी होना - थायराइड की परेशानी होने पर महिलाओं को कई बार हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। क्योंकि इस स्थिति में बार-बार ब्लड फ्लो बिगड़ने लगता है। इसकी वजह से परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।