बच्चेदानी में कैंसर होने पर दिखते हैं ये 3 लक्षण, पेशाब में जलन भी है बड़ा लक्षण

Symptoms of Uterine Cancer : जब गर्भाशय में कैंसर होता है, तो शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है, ताक‍ि समय रहते उसका इलाज क‍िया जा सके।

WrittenBy

Written By: Vandana Bharti | Updated : October 22, 2024 11:01 AM IST

Bachedanime cancer ke lakshan in hindi: गर्भाशय कैंसर, जिसे एंडोमेट्रियल कैंसर भी कहा जाता है, आमतौर पर गर्भाशय की परत में शुरू होता है। अधिकांश गर्भाशय कैंसर 50 साल की उम्र के बाद होते हैं। हाई फैट वाला खाना और आनुवंशिक कारणों से भी गर्भाशय कैंसर हो सकता है। भारत में हर 7 म‍िनट में एक मह‍िला इसकी श‍िकार होती है। यदि आपको हेवी ब्‍लीड‍िंग हो रही है जो आपके लिए सामान्य नहीं है, खासकर यदि आप पहले से ही मेनोपॉज से गुजर चुकी हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए। गर्भाशय में कैंसर का पता लगाने के ल‍िए डॉक्टर पैल्विक अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी के ल‍िए कह सकते हैं। आइये जानते हैं क‍ि गर्भाशय कैंसर यानी बच्‍चेदानी में कैंसर होने पर कौन से लक्षण द‍िखते हैं और इन लक्षणों के दिखते ही आपको कब डॉक्‍टर से मिलना चाहिए।

योनि से ब्‍लीड‍िंग होना

गर्भाशय में कैंसर या बच्‍चेदानी का कैंसर होने पर असामान्य रक्तस्राव होने लगता है। जैसे कि पीर‍ियड्स में हेवी ब्‍लीड‍िंग होना, मेनोपॉज के बाद ब्‍लीड‍िंग होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

वजाइनल ड‍िस्‍चार्ज

अगर क‍िसी मह‍िला को असामान्य रूप से ड‍िस्‍चार्ज आ रहे हैं और उससे दुर्गंध भी आ रहा है और ये मवाद जैसा या रक्त-युक्त है तो आपको तुरंत डॉक्‍टर से मुलाकात करनी चाह‍िए। क्‍योंक‍ि ये बच्‍चेदानी का कैंसर हो सकता है।

श्रोणि में दर्द होना

अगर आपको श्रोणि में या पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है या पीठ और पैरों में भी दर्द या दबाव महसूस होता है तो ये भी बच्‍चेदानी के कैंसर का लक्षण हो सकता है।

पेशाब में परेशानी

अगर आपको पेशाब करने में दर्द महसूस होने लगा है या परेशानी आ रही है तो ये भी बच्‍चेदानी का कैंसर हो सकता है। खासतौर से अगर आपके पेशाब में खून आ रहा है तो आपको तुरंत डॉक्‍टर से म‍िलने की जरूरत है।

मल त्याग

बच्‍चेदानी के कैंसर में मल त्याग करने में दर्द या कठिनाई होती है। यहां तक क‍ि मल से खून आने लगता है। बच्‍चेदानी के कैंसर के लक्षणों में से ये एक है।

अन्य लक्षण

इसके अलावा वजन कम होना, भूख न लगना, सांस लेने में कठिनाई या पेट या पैरों में फ्लूड का जमा होना बच्‍चेदानी के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।