हीटवेव से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानिए डॉक्टर से

Heat Wave Prevention Tips: गर्मी में धूप और लू की चपेट में आने से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 2, 2025 3:40 PM IST

Heat Wave Prevention Do's And Don'ts: इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही हीटवेव की स्थिति काफी चिंताजनक लग रही है। देश के कई क्षेत्रों  में तापमान सामान्य से अधिक है और कई इलाकों में लू की मार पड़ रही है। भारत में यह समस्या विशेष रूप से अप्रैल से जून महीने में देखने को मिलती है। इस साल दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 16 राज्यों में लू चलने की भविष्यवाणी की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार कर जाता है और साथ में गर्म हवाएं चलने लग जाती हैं, तो इसे हीटवेव कहते हैं। हीटवेव यानी लू की चपेट में आने के कारण शरीर में पानी की कमी, हीटस्ट्रोक, उल्टी, चक्कर आना, बुखार, सिरदर्द और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई बार हीट वेव जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में, इस सीजन में आपको अपना खास ध्यान रखना चाहिए। हीटवेव से खुद को सुरक्षि‍त रखने के ल‍िए कुछ आसान ट‍िप्‍स को फॉलो कर सकते हैं। आइए, इस लेख में शालीमार बाग स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं हीटवेव की समस्‍या से बचने के ल‍िए क्‍या करें और क्‍या नहीं?

हीटवेव से बचने के ल‍िए क्‍या करें?- Do's For Heat Wave Prevention In Hindi

  • हीटवेव से बचने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके अलावा, आप नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय का सेवन कर सकते हैं।
  • अपने घर को ठंडा रखें। इसके लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
  • घर से बाहर धूप में निकलते समेत चश्मा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें और छाते का प्रयोग करें। शरीर को अच्छी तरह कवर करके ही घर से बाहर निकलें।
  • हीटवेव से बचने के लिए सूती, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सूती कपड़े आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
  • अगर आप फील्ड वर्क करते हैं, तो ओआरएस या नारियल पानी पीते रहें।
  • अधिक तले-भुने और भारी भोजन का सेवन करने से बचें। ताजे फलों और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
  • अगर आप ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

हीट वेव से बचने के ल‍िए क्‍या न करें?- Don'ts For Heat Wave Prevention

  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में न निकलें।
  • शराब, कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी कार्बोनेट ड्रिंक्स का सेवन न करें।
  • पालतू जानवरों या बच्चों को कभी भी बंद कारों जैसे पार्क किए गए वाहनों में न छोड़ें।
  • बहुत गर्मी में तुरंत ठंडे पानी से नहाने से बचें। इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
  • अगर आप देर तक बाहर रहते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए इस स्‍थि‍त‍ि से बचना चाह‍िए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source