Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हीटवेव कर सकती है आप पर अटैक, इन 5 आदतों में बदलाव करके आप रहेंगे सेफ

गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

हीटवेव कर सकती है आप पर अटैक, इन 5 आदतों में बदलाव करके आप रहेंगे सेफ

Written by Atul Modi |Published : April 8, 2024 5:38 PM IST

देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इस मौसम में ​खास सावधानियां रखने की जरूरत है। खासतौर पर जो लोग तपती दोपहर में घर से बाहर निकलते हैं, उन्हें और भी ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। आपकी थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता आपको कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकती है। खास बात ये है कि ये सावधानियां बहुत ही आसान हैं और हर कोई आराम से इन्हें अपनी डेली लाइफ में अपना सकता है। थोड़ी सी कोशिशें हीटवेव के इस दौर में भी आपकी सेहत को बूस्ट कर सकती हैं।

हीटवेव से ऐसे करें बचाव

गर्मी का मौसम सभी के लिए चुनौती भरा होता है। मौसम के कारण आप अपना काम तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये सावधानियां अपनाकर आप बीमारियों से बच सकते हैं।

खुद को रखें हाइड्रेटेड

गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। भले ही आपको प्यास न लगे, फिर भी दिन भर में नियमित रूप से पानी पीते रहें। घर से बाहर निकलते समय और वर्कआउट के समय खुद को हाइड्रेट रखने पर ज्यादा ध्यान दें। कभी भी एक साथ पानी न पिएं, गिलास में पानी लेकर उसे सिप-सिप करके पिएं। इसी के साथ आप तरबूज, खीरा, खरबूजा, संतरे जैसे रसीले फल और सब्जियां खाएं।

Also Read

More News

शरीर को रखें कूल

अपने घर और ऑफिस के साथ ही खुद को कूल रखने पर भी ध्यान दें। कपड़े बहुत ज्यादा टाइट न पहनें। हमेशा ढीले कॉटन, लेनिन, मसलीन आदि फैब्रिक से बने कपड़े वियर करें। इन्हें वियर करने से पसीना कम आता है। ये कपड़े पसीने को आसानी से सोख भी लेते हैं। इससे आपकी स्किन को हवा लगती रहेगी, जिससे रैशेज, घमौरियां होने की आशंका भी कम होती है।

धूप से करें बचाव

ये बात सही है कि धूप के कारण हम अपने काम नहीं रोक सकते, लेकिन इसे मैनेज करने की कोशिश जरूर करें। खासतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। घर से बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले-ढाले कॉटन कपड़े पहनें। टोपी, धूप का चश्मा, स्कार्फ पहनें। कम से कम 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें। अगर भरी दोपहर में घर से निकल रहे हैं तो गीला कपड़ा साथ रखें।

अपने घर को रखें ठंडा

खुद को कूल रखने के साथ ही घर को ठंडा रखने पर भी ध्यान दें। सुबह और शाम को खिड़कियां खोलें, जिससे ताजी हवा अंदर आ सके। इस मौसम में घर में हवा का सही वेंटिलेशन होना जरूरी है। इसी के साथ पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अपने घर में पेड़ लगाएं, इससे गर्मी कम होती है। कुछ इंडोर प्लांट्स रखने से भी फायदा होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खानपान पर दें ध्यान

हीटवेव किसी को भी अपना शिकार बना सकती है, इसलिए इसके लिए पहले से तैयारी रखना अच्छा रहेगा। घर में इमरजेंसी किट हमेशा रखें। ओआरएस का घोल और ग्लूकोज घर में होना चाहिए। नींबू की शिकंजी आदि की व्यवस्था भी रखें। दही, छाछ आदि का नियमित सेवन करें। प्याज भी आपको लू और गर्मी से बचाएगा। रसभरे फल और सब्जियां का सेवन ज्यादा करें। ज्यादा ऑयली फूड न खाएं।

About the Author

... Read More